चीन में फालुन गोंग पर 26 वर्षों से हो रहे क्रूर दमन को समाप्त करने में सहयोग करें

समस्या
English / 中文 / Français / Deutsche / Español / Svenska / Pусский язык / Türkçe / Magyar / Português / Polski / български / Italiano / Slovenský / Slovenščin / Bosanski / Српски / 日本語 / 한국어 / Hrvatski / Tiếng Việt / ไทย / Indonesian / தமிழ் / ਪੰਜਾਬੀ / नेपाली / فارسی / עִברִית / українська
फालुन गोंग (जिसे फालुन दाफा भी कहा जाता है) मन और शरीर का एक उच्च स्तरीय साधना अभ्यास है। फालुन दाफा में पांच सौम्य और प्रभावी व्यायाम सिखाये जाते हैं, किन्तु बल मन की साधना या नैतिक गुण साधना पर दिया जाता है।.
फालुन गोंग की शिक्षाएं सत्य – करुणा – सहनशीलता के नियमों पर आधारित हैं। फालुन गोंग के अनुसार ये विश्व की मूलभूत प्रकृति है जिसके अनुसार जीवन का अनुसरण करना चाहिए। मन और शरीर की एक परिपूर्ण साधना पद्धति होने के कारण, फालुन गोंग अभ्यास से लोगों को कम समय में ही आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।.
आज दुनिया भर में 100 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोग फालुन गोंग का अभ्यास कर रहे हैं। भारत में भी फालुन गोंग सभी प्रमुख शहरों में लोकप्रिय हो रहा है। यह अभ्यास पूरी तरह नि:शुल्क सिखाया जाता है।.
फालुन गोंग का अभ्यास दुनिया भर में करोड़ों लोगों द्वारा किया जा रहा है। लेकिन दुःख की बात यह है कि चीन, जो फालुन गोंग की जन्म भूमि है, वहां इसका क्रूर दमन किया जा रहा है।.
फालुन गोंग की बढ़ती लोकप्रियता चीनी कम्युनिस्ट शासकों को खलने लगी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी)के प्रमुख जियांग जेमिन ने फालुन गोंग की शांतिप्रिय प्रकृति के बावजूद इसे अपने प्रभुसत्ता के लिए खतरा माना और 20 जुलाई1999 को इस पर पाबंदी लगा दी और इसके अभ्यासियों पर क्रूर दमन आरम्भ कर दिया जो आज भी जारी है.
पिछले 26 वर्षों से, फालुन गोंग अभ्यासियों का अवैध रूप से अपहरण किया जाता है, उन्हें जबरन श्रम शिविरों में भेजा जाता है,और यहां तक कि उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता है। चीन में फालुन गोंग के खिलाफ बड़े पैमाने पर राज्य द्वारा संचालित घृणा प्रचार अभियान भी चलाये गए हैं।.
फालुन गोंग के दमन की जांच के लिए विश्व संगठन (WOIPFG) द्वारा फालुन गोंग अभ्यासी गाओ रोंगरोंग की मृत्यु पर जारी रिपोर्ट के अनुसार:
"37वर्षीय फालुन गोंग महिला अभ्यासी गाओ रोंगरोंग की 16जून, 2005को शेनयांग शहर में चीन चिकित्सा विश्वविद्यालय से सम्बंधित अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में अथक यातनाओं को झेलने के बाद मृत्यु हो गई। मिंगहुई के अनुसार, गाओ54वीं फालुन गोंग अभ्यासी थी जिसकी लिओनिंग प्रांत के शेनयांग शहर में दमन द्वारा मृत्यु हो गयी।.
मृत्यु से पहले, गाओ को शेनयांग लोंगशान लेबर कैंप में हिरासत में लिया गया था, जहां उसे चेहरे पर 7घंटे बिजली का झटका दिया गया। गाओ के विकृत चेहरे की तस्वीर ने दुनिया को चौंका दिया था।.
प्रशासन द्वारा उसका फिर से अपहरण कर लिया गया और हिरासत में लेने के बाद गाओ की मृत्यु हो गई, क्योंकि उसकी तस्वीर को सार्वजनिक कर दिया गया था और उसकी पीड़ा दुनिया को पता चल गई थी। गाओ का मामला चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के दुष्कर्मों को उजागर करता है और लोगों की चेतना और मानवता को झकझोर देता है।"
गाओ का मामला आइस-बर्ग का केवल सिरा है।.
17जून 2019, लंदन में, एक स्वतंत्र न्यायाधिकरण ने सर्वसम्मति से निष्कर्ष निकाला है कि चीन एक "आपराधिक राज्य" है जिसने मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं। कैदियों को उनके अंगों के लिए बड़े पैमाने पर मार दिया गया है – जो अब भी जारी है, और यह कि फालुन गोंग अभ्यासी अंग आपूर्ति के एक - और शायद मुख्य - स्रोत रहे हैं।.
फालुन गोंग के खिलाफ सीसीपी का उत्पीड़न मानवता और नरसंहार के खिलाफ अपराध है। इस क्रूर अत्याचार को तत्काल रोका जाना चाहिए।.
दुनिया को "सत्य, करुणा, सहनशीलता" की आवश्यकता है - ये विश्वक सिद्धांत हैं।
आपकी आवाज जीवन बचा सकती है।.
इस याचिका पर हस्ताक्षर करके, आप चीन में फालुन गोंग अभ्यासियों के जीवन में बदलाव लाने और 26 वर्षों के दमन को समाप्त करने में मदद कर सकते हैं।.
[कृपया ध्यान दें] सत्यापन प्रक्रिया के अनुसार जब आप Change.org पर पहली बार अपना हस्ताक्षर पंजीकृत करते हैं आपको अपने ईमेल पते की पुष्टि करनी होगी। निम्नलिखित कारणों से हो सकता है आपके हस्ताक्षर की गणना न हो सके: (1) यदि आपने हस्ताक्षर करने के बाद अपने ईमेल पते की पुष्टि नहीं की है; (2) यदि एक से अधिक व्यक्तियों ने एक ही उपकरण या एक ही IP से हस्ताक्षर करने का प्रयास किया है। (कृपया विभिन्न उपकरणों से या विभिन्न वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करके साइन करने का प्रयास करें); (3) आपके ईमेल पते में सामान्य शब्द हैं (@ से पहले सामान्य शब्द, जैसे admin, info, mail, +,-, आदि)। यदि आपको साइन करने में समस्या हो रही है तो कृपया help@change.org पर संपर्क करें
सन्दर्भ सूची:
फालुन दाफा का संक्षिप्त परिचय, falundafa.org, 2सितंबर 2020 hi.falundafa.org
गाओ रोंग्रोंग उत्पीड़न का चेहरा https://tv.faluninfo.net/gao-rongrong-the-face-of-persecution/
फालुन गोंग अभ्यासी गाओ रोंगरोंग की हत्या पर जांच रिपोर्ट, फालुन गोंग (WOIPFG) के उत्पीड़न की जांच के लिए विश्व संगठन, 2सितंबर 2020 http://www.upholdjustice.org/node/227
चीन में विवेक के कैदियों से जबरन अंग निकालने की जांच के लिए स्वतंत्र न्यायाधिकरण, चीन ट्रिब्यूनल पूर्ण निर्णय मार्च 2020जारी, 2सितंबर 2020 https://chinatribunal.com/final-judgment/
WOIPFG इन्वेस्टिगेशन(9),अपहोल्ड जस्टिस 15अगस्त 2020को जारी किया गया, 2सितंबर 2020 https://www.youtube.com/watch?v=TW37fFosV2Y
फालुन गोंग अभ्यासियों को अंगों के लिए मारने वालों को न्याय के सामने लाना, चीन में अंग चोरी को समाप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन 23 जुलाई 2016 को जारी, 2 सितंबर 2020
https://endtransplantabuse.org/bringing-to-justice-those-who-kill-for-organs
/
2,21,787

फैसला लेने वाले
पेटीशन को शेयर करें
1 नवंबर 2021 पर पेटीशन बनाई गई