खोड़ा CNG के पास कूड़े का पहाड़ रुको अभियान!

The Issue
आज खोड़ा कॉलोनी के सामने एक नई और गंभीर चुनौती खड़ी हो रही है। पेपर मार्केट स्थित सीएनजी पंप के पास धीरे-धीरे एक डंपिंग यार्ड का स्वरूप बनता जा रहा है। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो आने वाले वर्षों में यह कूड़े का विशाल पहाड़ बन सकता है, जिसका खामियाजा खोड़ा कॉलोनी की लाखों आबादी को भुगतना पड़ेगा।
खोड़ा कॉलोनी की जनता पहले से ही पीने के पानी, सरकारी अस्पताल, अच्छे स्कूल, व्यवस्थित पते (एड्रेस) और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए दशकों से संघर्ष कर रही है। चार दशक बीत जाने के बाद भी क्षेत्र की जनता को अपने अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठानी पड़ रही है। यदि अब क्षेत्र के निकट कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया तो भविष्य में जनता को केवल मूलभूत सुविधाओं के लिए ही नहीं, बल्कि स्वच्छ वातावरण और शुद्ध हवा के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा।
कूड़े के पहाड़ केवल बदबू और गंदगी ही नहीं फैलाते, बल्कि इनके कारण वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और अनेक गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। आसपास रहने वाले लोगों को सांस संबंधी रोग, त्वचा रोग तथा अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है।
इसके अलावा, जिस क्षेत्र के पास डंपिंग यार्ड बनता है वहां की संपत्तियों का मूल्य भी तेजी से गिर जाता है। जिन लोगों ने अपनी जीवन भर की कमाई लगाकर घर बनाए हैं, उनकी संपत्ति के दाम कूड़े के भाव हो सकते हैं। यह केवल पर्यावरण का नहीं बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक भविष्य का भी प्रश्न है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हम अपने बच्चों को ऐसा भविष्य देना चाहते हैं जहां उनके घरों के सामने कूड़े का पहाड़ खड़ा हो? क्या हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को प्रदूषण, बीमारी और बदहाल वातावरण सौंपना चाहते हैं?
खोड़ा की जनता को अब जागना होगा। यह समय घरों में बैठने का नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व, अपने स्वास्थ्य और अपने क्षेत्र के भविष्य को बचाने के लिए एकजुट होने का है। यदि आज आवाज नहीं उठाई गई तो कल बहुत देर हो जाएगी।
समस्त क्षेत्रवासियों से अपील है कि अपने घरों से बाहर निकलें, एकजुट हों और खोड़ा के आसपास कूड़े का पहाड़ बनने से रोकने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएं। क्षेत्र, पर्यावरण, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए यह संघर्ष आवश्यक है।
"आज अगर हम नहीं जागे, तो कल हमारी आने वाली पीढ़ियों को पानी, अस्पताल, स्कूल और शुद्ध हवा जैसी बुनियादी आवश्यकताओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा।"
अपने अस्तित्व को बचाने के लिए आंदोलन का हिस्सा बनें।
सभी निवासियों से अपील है कि इस समस्या के समाधान के लिए इस याचिका पर हस्ताक्षर करें। आपका समर्थन खोड़ा कॉलोनी को एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने में मदद करेगा। कृपया इस याचिका पर हस्ताक्षर करें और खोड़ा को कूड़े के पहाड़ से बचाएं!
दीपक जोशी
अध्यक्ष
खोड़ा रेजिडेंट एसोसिएशन (KRA)

24

Petition Updates
Share this petition
Petition created on 14 June 2026