Petition updatePlea to The President of India!!!गुजरात Ex-CAPF के लिए मदिरा सुविधा (CLMS) अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस
Ranbir SinghDelhi, India
30 May 2026

पहली बार गांधीनगर (गुजरात )में पूर्व एडीजी एलायंस अध्यक्ष श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित।  बीएसएफ के अलावा अन्य सुरक्षा  बलों के रिटायर्ड जवानों को मदिरा सुविधा देने, गुजरात राज्य में जिला स्तर पर अर्ध सैनिक कल्याण बोर्डों का गठन, पुरानी पेंशन बहाली, CAPF General Administration Bill 2026 (काले क़ानून) की वापसी को लेकर आंदोलन की चेतावनी।

गांधीनगर/गुजरात

अपनी जायज़ मांगों को लेकर अलायन्स ऑफ़ ऑल एक्स पैरा मिलिट्री फोर्सेस वेलफ़ेयर एसोसिएशन के द्वारा गांधी नगर गुजरात के कड़वा पाटीदार समाज सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेस कॉन्फ़्रेंस भी आयोजित कर सुविधाओं के ना मिलने से गहरी चिंता जताई।

22 जिलों से आए सैकड़ों वेटरन्स एवं वीरांगनाओं की उपस्थिति में प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा अर्ध सैनिक बलों के साथ लगातार किए जा रहे सौतले व्यवहार को लेकर अर्धसेना बल के परिवारों में भारी रोष। 2029 आम चुनावों से पहले रामलीला मैदान मे होगा शांतिपूर्ण आंदोलन गुजरात पैरा मिलिट्री महा पंचायत का सर्वसम्मति से फैसला।

अलायन्स के महासचिव रणवीर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज की बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा *जवानों की पुरानी पेंशन बहाली,सीएपीएफ जनरल एडमिनिस्ट्रेशन बिल 2026(काले क़ानून) की वापसी, गुजरात पैरामिलिट्री परिवारों के कल्याण पुनर्वास हेतु अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन* जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा के केन्द्र बिंदु रहे। 

सीआरपीएफ,सीआईएसएफ, आईटीबीपी,एसएसबी के सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए मदिरा सुविधा का लाभ लेने हेतु पूर्व एडीजी सीआरपीएफ  एच आर सिंह के नेतृत्व में 9 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के द्वारा बीएसएफ चिलोड़ा कैम्पस फ्रंटियर हेड क्वार्टर डीआईजी  प्रखर त्रिवेदी से मुलाक़ात की गई। अन्य सुरक्षा बलों के रिटायर्ड जवानों को मदिरा सुविधा देने हेतु माननीय डी आई जी फ्रंटियर द्वारा दिया भरोसा।

ज्ञातव्य रहे कि बीएसएफ अपने जवानों को मदिरा सुविधा का लाभ दे रही हैं,जबकि नोडल एजेंसी आईटीबीपी ने एक भी एक आदेश पारित करते हुए कहा है कि किसी भी फोर्स का जवान किसी भी फोर्सेज की नज़दीकी कैंटीन से मदिरा सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

माननीय बीएसएफ डीआईजी प्रखर त्रिवेदी ने डेलीगेशन को आश्वस्त किया, कि बीएसएफ के अलावा अन्य फोर्सेस के जवानों को मदिरा सुविधा का लाभ जल्दी ही मिलेगा!

प्रेस कांफ्रेंस में 25 जिलों से सैकड़ों पूर्व अर्ध सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने शिरकत की। अपनी मांगों को लेकर अगला ऑल इंडिया धरना प्रदर्शन रामलीला मैदान या बापू समाधि राजघाट में आयोजित होगा जिसकी तिथि जल्दी ही घोषित की जाएगी।

Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X