Petition updatePlea to The President of India!!!18 फरवरी 2026 को वॉर्ब चेयरमेन DG ITBP से की मुलाकात। कोई जवाब नहीं मिला WARB कल्याण के नाम पर धोखा
Ranbir SinghDelhi, India
May 24, 2026

महामहिम राष्ट्रपति जी जब सरकार नहीं सुन रही तो 20 लाख पैरामिलिट्री फोर्सेस जवानों व उनके परिजनों के मन की बात आप के संज्ञान एवं समाधान हेतू।

 

1. पूर्व अर्धसैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु हेतु बनाया गया Welfare & Rehabilitation Board पैरा मिलिट्री परिवारों के कल्याण के नाम पर धोखा साबित हो रहा है। इसी साल 18फ़रवरी 2026 को अपने भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के नेतृत्व मे डेलिगेशन द्वारा माननीय वॉर्ब चेयरमेन DG ITBP सर से महानिदेशालय में मुलाकात कर मेमोरेंडम सौंपा गया। जिसमें प्रमुख मुद्दे इस प्रकार से हैं।

1.भारत के राज्यों में रहने वाले शस्त्र सीमा बल SSB के सेवानिवृत्त जवानों व आंध्र प्रदेश के बीएसएफ रिटायर्ड कर्मियों के मरणोपरांत अंतिम सलामी सम्मान कौन फोर्सेस जिम्मेदारी वहन करे जबकि पूरे दक्षिण भारत में SSB का कोई यूनिट/ सेंटर ही नहीं है। सुझाव दिया गया कि साउथ के हर राज्यों के जिलों को दो भागों में बांट कर अंतिम सलामी सम्मान की जिम्मेदारी सीआरपीएफ व सीआईएसएफ को सौंपी जा सकती है क्योंकि साउथ के सभी राज्यों में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ की उपस्थिति है। यही पॉइंट सितम्बर 2025 में उस वक्त के वार्ब चेयरमेन DG BSF से मुलाकात कर बतलाई गई थी।

2. CAPF परिवारों के कल्याण, पेंशन एवं पुनर्वास हेतु लिए राज्यों में अर्ध सैनिक कल्याण बोर्डों का गठन किया जाए।

3. सेना झंडा दिवस की तर्ज पर अर्ध सैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना की जाए उपरोक्त कोष के गठन हेतु किसी प्रकार के बजट की जरूरत नहीं आम लोग स्वेच्छा से कोष में दान देंगे।

4. केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के बच्चों के बेहतर शिक्षा हेतु सैनिक स्कूलों की तर्ज पर  सरदार पटेल के नाम पर अर्ध सैनिक स्कूलों की स्थापना की जाए।

5. WARB का पुनर्गठन कर इस में विभिन्न राज्यों की वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए साथ ही एलायंस जिसके साथ 20 राज्यों की वेलफेयर एसोसिएशन जुड़ी हुई हैं , एसोसिएशन कार्यालय हेतु कमरा अलॉट किया जाए।

6. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जिला स्तर पर CGHS डिस्पेंसरियों का विस्तार किया जाए।

7. भारतीय सेनाओं के लिए Army Day की तर्ज पर सामूहिक CAPF Day की घोषणा की जाए।

 

Note:- आज DG ITBP सर से मुलाकात कर मेमोरेंडम सौंपे 95 दिन बीत गए लेकिन आज़ तक कोई जवाब नहीं आया हम 20 लाख पैरामिलिट्री परिवार WARB से क्या उम्मीद करें। मेरे से कोई पूछे WARB के मायने "White Elephant"

 

महामहिम राष्ट्रपति जी आप तो भारतीय सेनाओं के सुप्रीम कमांडर हैं हम 20 लाख अर्ध सैनिक बलों के जवान व उनके परिवारजन कहां फरियाद करें सिवाय आपके क्योंकि बार बार माननीय गृह मंत्री जी को मिलने के लिए बहुत बार मेल भेजे गए शायद उनके पास प्रतिनिधि मंडल को मिलने का वक्त नहीं है ऐसा आभास होता है। अब कम से कम आप हमारे पूर्व अर्धसैनिकों के डेलिगेशन को मुलाकात हेतु राष्ट्रपति भवन बुलाएं ताकि जवानों के भलाई संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर समाधान हो सके।

जय हिन्द 

 

रणबीर सिंह

महासचिव 

एलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन।

 

456 people signed this week
Sign this petition
Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X