Petition update50 से ज़्यादा: जानवरों के खिलाफ़ क्रूरता के जुर्माने को बढ़ाया जाएचेतावनी: ग्वालियर में एक व्यक्ति ने एक कुत्ते के टुकड़े-टुकड़े कर दिए!
Gauri MaulekhiIndia
Dec 1, 2021

चेतावनी: जानवरों के प्रति हिंसा



ग्वालियर में सड़क के एक कुत्ते के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। वो बेज़ुबान दर्द से कराहता रहा पर उस बर्बरता से बच नहीं सका। उसकी हड्डियां भी तोड़ी गईं।



घटना के बाद एक व्यक्ति पर जानवरों के प्रति क्रूरता का केस दर्ज हुआ है, पर जब कानून ही सख्त नहीं तो कड़ी सज़ा कैसे मिलेगी। 50 रुपये के जुर्माने की सज़ा से मासूम जानवरों पर कभी क्रूरता रुक पाएगी?

अगर आपको भी लगता है कि इस कानून को और मज़बूत करने की ज़रूरत है तो Change.org पर मेरी पेटीशन शेयर करें ताकि जानवरों पर बर्बरता के लिए जुर्माना बढ़ाया जाए।



दुख के साथ लिख रही हूँ, ये पहली घटना नहीं है और ना आखिरी। पर हम मिलकर कोशिश तो कर सकते हैं कि किसी और बेज़ुबान के साथ ऐसी हिंसा ना हो।

उस बेज़ुबान की खातिर बोलने के लिए धन्यवाद,
गौरी मौलेखी

Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X