

प्रिय समर्थकों,
श्री गिरिराज सिंह जी, माननीय मंत्री (मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय) ने माननीय सांसद अनुभव मोहंती के साथ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 में संशोधन के विषय पर भेंट कर के विस्तृत चर्चा की। इस दौरान #NoMore50 पेटीशन का नेतृत्व कर रहे पीएफए की गौरी मौलेखी, और एचएसआई/इंडिया की अलोकपर्णा सेनगुप्ता और श्रेया परोपकारी भी मौजूद रहे।
माननीय मंत्री जी ने कानून में संशोधन की जरूरत का संज्ञान लिया और इस दिशा में काम करने के लिए ज़रूरी कदम उठाए हैं। उन्होंने इस संदर्भ में दर्जनों सांसद के समर्थन पत्र और कानून में संशोधन के लिए दो लोकसभा सांसदों द्वारा ‘निजी सदस्य बिल’ की कॉपी भी हमसे साझा की।
हमने माननीय मंत्री जी को #NoMore50 पेटीशन पर आए लाखों भारतीयों के समर्थन के बारे में सूचित किया।
आप सबसे अनुरोध है कि पेटीशन को शेयर करते रहें ताकि पशु क्रूरता रोकने के लिए कड़ी सज़ा और कानून का देशवासियों का सपना जल्द से जल्द पूरा हो।
धन्यवाद