Right to Sit & Respect: A Basic Right for Mall & Retail Employees in India

99

Let’s get to 100 signatures!
Petitions with 1,000+ supporters are 5x more likely to win!

The Issue

घंटों खड़े रहना नौकरी की मजबूरी क्यों?

 

भारत के मॉल, रिटेल स्टोर्स, शोरूम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हजारों कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान लगातार कई-कई घंटे खड़े रहने के लिए मजबूर होते हैं।

 

सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने वाली कई शिकायतों और कर्मचारियों के अनुभवों से यह भी पता चलता है कि कुछ जगहों पर कर्मचारियों से निर्धारित समय से अधिक Overtime कराया जाता है और कई बार उसके उचित भुगतान को लेकर भी सवाल उठते हैं।

 

लगातार घंटों खड़े रहने से कर्मचारियों को पैरों, कमर और शरीर में दर्द, थकान तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

क्या मेहनत करने वाले कर्मचारी को काम के दौरान कुछ पल बैठने का अधिकार नहीं होना चाहिए?

 

Right to Sit & Respect सिर्फ एक कुर्सी की मांग नहीं है। यह कर्मचारियों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानवीय कार्य-परिस्थितियों की मांग है।

 

हमारी मांगें:

 

• मॉल और रिटेल कर्मचारियों के लिए उचित seating व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

• लगातार खड़े रहने वाली नौकरियों में कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार बैठने और आराम करने का अवसर मिले।

• निर्धारित कार्य घंटों से अधिक काम कराने पर लागू नियमों के अनुसार Overtime का उचित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

• कर्मचारियों के कार्य घंटों और Overtime की पारदर्शी व्यवस्था एवं निगरानी हो।

• कर्मचारियों के लिए हर समय स्वच्छ पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

• कर्मचारियों के लिए साफ-सुथरे और सुलभ शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था हो।

• Labour Authorities इन मूलभूत सुविधाओं और workplace conditions की नियमित निगरानी करें।

• कर्मचारियों को सिर्फ इसलिए बैठने से न रोका जाए क्योंकि “ग्राहकों के सामने बैठना अच्छा नहीं लगता।”

• कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित और मानवीय workplace सुनिश्चित करें।

 

काम करना जिम्मेदारी है, लेकिन इंसान को इंसान की तरह सम्मान देना भी उतना ही जरूरी है।

 

हम सरकार, Labour Authorities, Mall Managements और Retail Companies से अपील करते हैं कि Right to Sit & Respect को गंभीरता से लिया जाए और मॉल व रिटेल क्षेत्र में काम करने वाले हर कर्मचारी को सम्मानजनक एवं मानवीय कार्यस्थल मिले।

 

हमारी आवाज़ एक है:

 

काम के दौरान बैठने का अधिकार —

सम्मान के साथ काम करने का अधिकार।

 

अगर आप भी मानते हैं कि कोई भी कर्मचारी घंटों खड़े रहने, अनुचित कार्य घंटों या बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए, तो इस Petition को Sign और Share करें।

 

#RightToSit #RightToSitAndRespect #WorkersRights #RetailWorkers #MallEmployees

avatar of the starter
Abhishek BhattPetition Starter

Petition Updates