Petition for Construction of Two New Government School Buildings in Khaspur Panchayat.

24

Let’s get to 25 signatures!
Petitions with 1,000+ supporters are 5x more likely to win!
Recent signers:
राजदेव कुमार सिंह and 19 others have signed recently.

The Issue

Petition for Construction of Two New Government School Buildings in Khaspur Panchayat.

वर्तमान में हमारे गाँव में दो विद्यालय परिसर संचालित हो रहे हैं—

  1. एक परिसर मुशहरी गेट, छितनावां में स्थित है, जहाँ प्राथमिक विद्यालय चलता है।
  2. दूसरा परिसर रामचंद्र पहलवान पथ, छितनावां में होंडा शोरूम के सामने स्थित है। इस परिसर में निम्नलिखित तीन विद्यालय संचालित होते हैं— 
    प्राथमिक विद्यालय, खासपुर 
    मध्य विद्यालय, छितनावां 
    उच्च विद्यालय, खासपुर 
    परिसर में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण विद्यालयों का संचालन अलग-अलग समय पर किया जाता है। प्राथमिक विद्यालय, खासपुर एवं मध्य विद्यालय, छितनावां की कक्षाएँ सुबह बहुत जल्दी चलती हैं, जबकि उच्च विद्यालय की कक्षाएँ दोपहर में संचालित होती हैं।

इस व्यवस्था के कारण छात्रों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है—

कक्षा 1 से 8 तक के छोटे बच्चों को कड़ाके की ठंड में सुबह बहुत जल्दी विद्यालय जाना पड़ता है। 
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में तेज धूप और अत्यधिक गर्मी में दोपहर के समय विद्यालय आना पड़ता है। 
प्रतिकूल मौसम और असुविधाजनक समय के कारण अनेक विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ पाते हैं। 
वर्तमान परिसर में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार पर्याप्त स्थान नहीं है। 
विद्यालय परिसर की दीवारों एवं भवन में दरारें आ चुकी हैं, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए अत्यंत खतरनाक हैं। 
इसके अतिरिक्त, छितनावां में “कृषि भवन” नामक एक स्थान है, जो अधिकांश समय बंद रहता है। यह स्थान पंचायत के बीचों-बीच स्थित है। यदि यहाँ नया विद्यालय परिसर स्थापित किया जाए तो यह पंचायत के सभी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत सुविधाजनक एवं लाभकारी होगा। 

avatar of the starter
Rohit kumarPetition StarterMy name is Er. Rohit Kumar. I spent approximately 19 years of my age in education and I feel like the all must do the same like me so that they don't have to struggle in earning their livelihood. Finally I am the product of my own.

Petition Updates