Mise à jour sur la pétitionJustice For Aarushi and Hemrajतलवार दंपति से दांतों की जांच के लिए बंदियों की लगी लाइन

Give Aarushi Talwar JusticeNew Delhi, DE, États-Unis
23 févr. 2014
गाजियाबाद: आरुषि-हेमराज हत्याकांड में डासना जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे तलवार दंपति से दांतों की जांच कराने के लिए हर दिन बंदियों की लाइन लगती है।
जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि आरुषि-हेमराज हत्याकांड के दोषी डॉ. नुपूर और डॉ. राजेश तलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें 26 नवंबर को जेल लाया गया था। शुरुआत में डॉ. राजेश को जेल अस्पताल में चिकित्सकों का सहयोग करने और डॉ. नूपुर को जेल स्थित विद्यालय में पढ़ाने का काम सौंपा गया था। इसके बाद डॉ. नूपुर की मंजूरी पर उनके काम में बदलाव किया गया और उन्हें भी जेल अस्पताल में लगाया गया। यहां तलवार दंपति हर दिन बंदियों व जेलकर्मियों के दांतों की जांच कर रहे हैं।
http://khabar.ndtv.com/news/zara-hatke/long-queue-in-dasna-jail-for-dental-checkup-from-talwars-380784
Copier le lien
Facebook
WhatsApp
X
E-mail