Petition updateचीन में फालुन गोंग पर 26 वर्षों से हो रहे क्रूर दमन को समाप्त करने में सहयोग करेंजनवरी और अक्टूबर 2021 के बीच चीन में 102 फालुन गोंग अभ्यासियों की मृत्यु की सूचना
Support Falun Gong
Dec 2, 2021

(English) Deaths of 102 Falun Gong Practitioners Reported Between January and October 2021

(Minghui.org) जनवरी और अक्टूबर 2021 के बीच चीन में फालुन गोंग आध्यात्मिक अभ्यास पर चल रहे उत्पीड़न के परिणामस्वरूप 102 फालुन गोंग अभ्यासियों की मृत्यु की पुष्टि की गई है।

फालुन गोंग, जिसे फालुन दाफा के नाम से भी जाना जाता है, सत्य, करुणा और सहनशीलता के सिद्धांतों पर आधारित एक मन-शरीर का अभ्यास है। 1992 में चीन में इसे सार्वजनिक किये जाने के बाद से, अनगिनत लोग इसके गहन सिद्धांतों और स्वास्थ्य लाभों के प्रति आकर्षित हुए। इसकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता के डर से, चीनी कम्युनिस्ट शासन ने जुलाई 1999 में एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया, जिसमें इस अभ्यास को जड़ से मिटा देने का प्रयास किया गया।

तब से चीन में लाखों अभ्यासियों को परेशान किया गया, गिरफ्तार किया गया, हिरासत में लिया गया, कैद किया गया और प्रताड़ित किया गया। Minghui.org वेबसाइट के अनुसार 13 नवंबर, 2021 तक कुल 4,706 मौतों की पुष्टि की गई है। चीन में सूचना की सख्त सेंसरशिप के कारण, हालांकि, वास्तविक संख्या बहुत अधिक होने की संभावना है।

2021 के पहले दस महीनों में नई पुष्टि की गई मौतों में 1 2017 में हुई, 3 2018 में, 2 2019 में, 23 2020 में और 73 2021 में हुई।

मारे गए 102 अभ्यासी, जिनमें 60 (58.8%) महिलायें थीं, 24 प्रांतों और नगर पालिकाओं के 54 शहरों से थे। जिनमें लिओनिंग (19), हेइलोंगजियांग (14), जिलिन (11), शेडोंग (7), और सिचुआन (7) सबसे अधिक मामलों वाले शीर्ष पांच प्रांत हैं। शेष 19 क्षेत्रों में 1 से 5 के बीच मामले थे।

19 अभ्यासियों को छोड़कर जिनकी उम्र अज्ञात थी, अन्य 83 अभ्यासी 46 और 85 वर्ष के बीच थे। वे शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर और कारखाने के श्रमिकों सहित जीवन के सभी क्षेत्रों से थे।

मृत अभ्यासियों में से पचहत्तर (73.5%) को मानसिक अस्पतालों, ब्रेनवॉशिंग केंद्रों, श्रम शिविरों, या जेलों में कैद किया गया था, जहां उन्हें यातना, जबरन श्रम और नशीली दवाओं द्वारा प्रताड़ित किया गया। इनमें शंघाई की सुश्री लू शिउली को 20 बार मानसिक अस्पताल में रखा गया। हुनान प्रांत के मिस्टर ल्यू सोंगमिंग को 14 साल की कैद हुई और सिचुआन प्रांत की सुश्री झोंग जुनफांग ने कुल 17 साल के लिए एक श्रम शिविर की अवधि और तीन जेलों की सजा काटी।

इक्कीस (20.8%) अभ्यासियों की हिरासत में मृत्यु हो गई, जिसमें दो पुलिस थानों में, नौ कैद गृहों में और दस जेल में थे।

जनवरी से अगस्त के बीच हुई मौतों के ज्यादातर मामले पिछली रिपोर्टों में शामिल किए गए हैं। नीचे सितंबर और अक्टूबर 2021 में रिपोर्ट किए गए चुनिंदा मामले दिए गए हैं।

हिरासत में मृत्यु (अंग्रेज़ी)

(English) Pharmacy Owner Dies in Prison

लंबी अवधि के उत्पीड़न के बाद मृत्यु (अंग्रेज़ी)

(English) Belated News: Bakery Owner Dies After Two Prison Sentences

(English) Sichuan Woman Dies After Repeated Arrests and Detention

(English) Heilongjiang Woman Convicted for Her Faith Dies from Heart Condition Developed During Her Arrest

(English) Ningxia Man Subjected to Involuntary Medication in Custody, Dies 1.5 Years After Prison Release

(English) Liaoning Woman Dies After 11 Years of Imprisonment and Non-stop Harassment

(English) Heilongjiang Woman Dies 2.5 Years After Prison Release

(English) Elderly Woman Dies After Serving Three Years

(English) Five Septuagenarians Given Prison Sentences by Same Court for Upholding Faith

कृपया अंग्रेजी में पूरी मिंगहुई रिपोर्ट यहां पढ़ें:

(English) Deaths of 102 Falun Gong Practitioners Reported Between January and October 2021

Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X