
(English version) U.S. Congress Members Urge to Stop the CCP’s Organ Harvesting
(Minghui.org) 2022 के शीतकालीन ओलंपिक के करीब आते ही, कई अमेरिकी कांग्रेस सदस्य चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) द्वारा प्रत्यारोपण के लिए अंगों को निकालने के अवैध व्यापार को रोकने के लिए कार्रवाई करने का आह्वान कर रहे हैं।
18 नवंबर को कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अमेरिकी सीनेटर टॉम कॉटन ने धार्मिक और अल्पसंख्यक समूहों के दमन सहित सीसीपी द्वारा किए गए अपराधों को सूचीबद्ध किया। जिनमे एक अपराध है कि इन पीड़ित लोगों के अंगों को अवैध रूप से प्रत्यारोपण के लिए निकाल लिया जाता है।
यह पहली बार नहीं है जब इंटेलिजेंस कमेटी में काम करने वाले कॉटन ने सीसीपी के अंग निकालने के अपराध के बारे में चिंता व्यक्त की है। दिसंबर 2020 में, कॉटन ने कांग्रेसी क्रिस स्मिथ (आर-न्यू जर्सी) और टॉम सुओज़ी (डी-न्यूयॉर्क) के साथ "स्टॉप फोर्स्ड ऑर्गन हार्वेस्टिंग एक्ट" शीर्षक से एक द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया। सीनेटर क्रिस कून्स (डी-डेलावेयर) और प्रतिनिधि विक्की हर्ट्ज़लर (आर-मिसौरी) भी मार्च 2021 में इस प्रयास में शामिल हुए।
कॉटन ने टिप्पणी की, "इस बात के प्रमाण बढ़ रहे हैं कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी प्रताड़ित किये गए धार्मिक समूहों, राजनीतिक कैदियों और अन्य कैदियों के अंगों को निकालने का अपराध करती है। यह विधेयक जबरन अंग निकालने में शामिल सीसीपी सदस्यों की पहचान करेगा और उन्हें दंडित करेगा। इन जघन्य कृत्यों के लिए बीजिंग को जवाबदेह ठहराने का समय आ गया है।"
नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के एक खिलाड़ी एनेस कैंटर ने 16 नवंबर को ट्विटर पर सीसीपी के अंग निकालने का विरोध करते हुए पोस्ट किया।
“चीनी सरकार जबरन अंग निकालने में संलग्न है। जातीय और धार्मिक समूह, तिब्बती, मृत्यु शिविरों में उइगर, ईसाई, फालुन गोंग सभी को निशाना बनाया जाता है," उन्होंने लिखा कि इसमें लीवर, किडनी और दिल जैसे अंगों का व्यापार किया जाता है, "अंगों के लिए हत्या बंद करो। यह मानवता के खिलाफ अपराध है। चीन में जबरन अंग निकालना बंद करो!”
वाशिंगटन के प्रतिनिधि डैन न्यूहाउस ने कैंटर का समर्थन किया और चीन में क्रूरता के खिलाफ उनकी खुली आवाज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कैंटर इस तरह की कार्रवाई करने के लिए बहुत साहसी हैं। एक राष्ट्र के रूप में, हम इन मूल्यों का समर्थन करते हैं और एनबीए को भी ऐसा ही करना चाहिए।
"स्टॉप फोर्स्ड ऑर्गन हार्वेस्टिंग एक्ट" संकल्प के सह-प्रायोजक, न्यूहाउस ने कहा कि सीसीपी जैसे क्रूर शासन के लिए एक मजबूत सहमती की आवश्यकता है।
या तो हम मानव अधिकारों का समर्थन करें या नहीं, और कोई बीच का रास्ता नहीं है, उन्होंने समझाया। मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी कंपनियों को पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक बुनियादी और महत्वपूर्ण कदम है।