ग्रेटर गुरुग्राम के नाम से जिले का गठन कर मुख्यालय पटौदी में बनाने हेतु

The Issue
सेवा में,
श्रीमान नायब सिंह सैनी जी, मुख्यमंत्री हरियाणा,
श्रीमान कृष्ण लाल पंवार जी चेयरमैन व सभी सदस्य विषय जिला गठन समिति,
श्रीमान राव इंदरजीत सिंह जी, सांसद गुरुग्राम
श्रीमती बिमला चौधरी, विधायक पटौदी
विषय - ग्रेटर गुरुग्राम के नाम से जिले का गठन कर मुख्यालय पटौदी में बनाने हेतु
निवेदन यह है की मैं गुरुग्राम जिले के ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हु। मेरे क्षेत्र के दर्जनों गांवों की दुरी जिले से लगभग पचास से सत्तर किलोमीटर के बीच पड़ती है। और इनको जिला मुख्यालय तक पहुंचने और किसी प्रशासनिक कार्य के लिए लगभग पूरा दिन ख़राब करना पड़ता है।
गुरुग्राम जिले की पिछले कुछ वर्षो में आबादी बेहद तेज गति से बढ़ी है और यह वृद्धि लगातार जारी है। जिसकी वजह से गुरुग्राम के सरकारी कार्यालयों , अधिकारियों, सड़को, परिवहन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था व् अन्य तंत्रो पर अत्यधिक दवाब है और सभी तंत्र केवल गुरुग्राम शहर की व्यवथा और समस्याओ के समाधान में व्यस्त रहते है। जबकि गुरुग्राम जिले का एक बहुत बड़ा ग्रामीण क्षेत्र सरकारी सुविधाओं और विकास कार्यो से वंचित रह जाता है।
अतः उपरोक्त परेशानियों को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा सरकार से अनुरोध है की जैसे कालांतर में जिलों का विभाजन समय की मांग के अनुसार किया गया वैसे ही समय की मांग है की गुरुग्राम के ग्रामीण क्षेत्र में समान विकास कार्य हो , गुरुग्राम शहर से दवाब कम किया जा सके और ग्रामीण क्षेत्र की जनता को पुरे पुरे दिन जिले के सरकारी कार्यालयों में चक्कर न काटने पड़े और उनके प्रशासनिक कार्य नजदीक और शीघ्र हो जाये। इसलिए गुरुग्राम का ग्रामीण आंचल जिसमे फर्रुखनगर , पटौदी ,तावडू , धारूहेड़ा , पटौदा और कुलाना (झज्जर जिला का पटौदी से लगता क्षेत्र ) को मिलकर एक नए जिले का गठन ग्रेटर गुरुग्राम के नाम से किया जाए और इसका मुख्यालय पटौदी में बने। क्योकि पटौदी इस ग्रामीण क्षेत्र के मध्य में पड़ता है और इसमें अधिकतर सरकारी कार्यालय जैसे एसडीम ऑफिस, फायर बिर्गेड केंद्र, लघु सचिवालय, कम्युनिटी हेल्थ सेण्टर, बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन, न्यायिक परिसर, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, शैक्षणिक संस्थान व् बैंक इत्यादि मौजूद है। व् ग्रेटर गुरुग्राम इसलिए रखा जाये क्योंकि गुरुग्राम जिले से बहुत लम्बा जुड़ाव है तो जनता का वो जुड़ाव भी बना रहे और गुरुग्राम शब्द की वैश्विक पहचान हमारे साथ रहे। उम्मीद है आप जनता की इस मांग को समझेंगे और मांग अनुरूप जिले का गठन करेंगे आपकी अति कृपया होगी।
धन्यवाद।

72

Share this petition
Petition created on 23 December 2024