गौ माता से सब सुख आता विश्व कल्याण के लिए जीवन का कुछ पल गो माता के सेवा में दै

90

Let’s get to 100 signatures!
Petitions with 1,000+ supporters are 5x more likely to win!
Recent signers:
Petra and 19 others have signed recently.

The Issue

सम्मान अभियान
सेवा • सुरक्षा • सम्मान
हम सबकी सुखप्रदाता – धरती, गंगा और गौ माता
भारत भूमि में गौ माता को आदिकाल से श्रद्धा, समृद्धि और संवेदना का प्रतीक माना गया है। गौ केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था, ग्राम अर्थव्यवस्था और जीवन मूल्यों की आधारशिला है। गौ माता का दूध, गोबर, गौमूत्र, खेती, पर्यावरण और स्वास्थ्य में विशेष महत्व है।
आज समय की मांग है कि हम सब मिलकर गौ रक्षा, गौ सेवा और गौ सम्मान के लिए जागरूक बनें तथा समाज को भी जोड़ें।
अभियान के प्रमुख उद्देश्य:
गौ हत्या पर पूर्ण रोक हेतु जनजागरण।
गौ माता को राष्ट्र स्तर पर सम्मान दिलाने हेतु प्रयास।
गौशालाओं को सहयोग एवं सेवा।
बेसहारा गौवंश के संरक्षण की व्यवस्था।
जैविक खेती एवं गो आधारित उत्पादों को बढ़ावा।
युवाओं में गौ संस्कृति के प्रति चेतना जागृत करना।
हम क्या करें?
गौ माता को रोटी, चारा, जल की सेवा दें।
गौशालाओं में समय, श्रम और धन से सहयोग करें।
गौ संरक्षण हेतु स्थानीय प्रशासन को जागरूक करें।
परिवार और बच्चों को गौ महिमा से परिचित कराएं।
अभियान से अधिकाधिक लोगों को जोड़ें।
हमारा संकल्प:
न होगी गौ की अवहेलना,
न होगा संस्कृति का अपमान।
हर घर से उठे यही स्वर,
गौ माता का हो सम्मान।

 

अभी इसी वक्त इंस्टिट्यूशन में साइनकरे

avatar of the starter
Manish BohraPetition Starter

Petition Updates