गोमती नगर एक्सटेंशन सेक्टर-7 (पुलिस मुख्यालय) के पास जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत हेतु

The Issue
To
श्री अरविंद कुमार शर्मा
माननीय मंत्री, नगर विकास विभाग
उत्तर प्रदेश सरकार
93-94, मुख्य भवन, लखनऊ
minister.ude@up.gov.in
विषय: गोमती नगर एक्सटेंशन सेक्टर-7 की जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत हेतु निवेदन
महोदय,
हम गोमती नगर एक्सटेंशन सेक्टर-7 स्थित पुलिस मुख्यालय के पीछे बनी हाईराइज सोसाइटियों — रिशिता मैनहट्टन, वाटर स्केप, ऑरेंजी, इमार गोमती ग्रीन्स एवं ओमैक्स रेजीडेंसी R-1 एवं R-2 — के निवासी हैं।
जब पुलिस मुख्यालय से ऑरेंजी साइड की ओर आते हैं, तो लगभग 300 मीटर तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पिछले डेढ़ वर्ष से बने हुए हैं। यही स्थिति सेंटर पॉइंट से शुरू होकर मिश्री मलाई होते हुए R-1 तक बनी हुई है।
एक महीने बाद वर्षा ऋतु प्रारंभ होने वाली है, जिससे इन सड़कों की स्थिति और अधिक खराब हो जाएगी। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है तथा लोगों के नए वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
उक्त दोनों मार्गों से गोमती नगर एक्सटेंशन सेक्टर-7 की हाईराइज सोसाइटियों — रिशिता मैनहट्टन, वाटर स्केप, ऑरेंजी, इमार गोमती ग्रीन्स एवं ओमैक्स रेजीडेंसी R-1 एवं R-2 — के लगभग 50,000 नागरिक प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
वर्तमान में यह क्षेत्र नगर निगम को हस्तांतरित हो चुका है तथा सभी निवासी नियमित रूप से हाउस टैक्स भी जमा कर रहे हैं। किंतु जब सड़क मरम्मत की बात आती है, तो प्रशासन द्वारा यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है कि यह क्षेत्र ओमैक्स डेवलपर द्वारा विकसित किया गया है और सड़क निर्माण/मरम्मत की जिम्मेदारी उसी की है।
जबकि इसका स्पष्ट उदाहरण भी मौजूद है कि पुलिस मुख्यालय के आसपास की अन्य सड़कों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण नगर निगम, LDA अथवा अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा कराया जा चुका है, लेकिन इस क्षेत्र की सड़कों को अब तक उपेक्षित छोड़ दिया गया है।
यदि वास्तव में यह जिम्मेदारी डेवलपर की है, तो फिर शासन एवं नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स वसूली करते समय यह तथ्य क्यों नजरअंदाज किया जाता है? और यदि डेवलपर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रहा है, तो उसके विरुद्ध प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?
अतः महोदय, आपसे विनम्र निवेदन है कि हमारे इस पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग अथवा जिम्मेदार संस्था को तत्काल निर्देशित करने की कृपा करें, ताकि वर्षा प्रारंभ होने से पूर्व उक्त सड़कों की मरम्मत कराई जा सके। इसके लिए हम सभी क्षेत्रवासी आपके आभारी रहेंगे।
सधन्यवाद,
समस्त निवासी
गोमती नगर एक्सटेंशन सेक्टर-7, लखनऊ
प्रतिलिपि:
श्री गौरव कुमार, IAS
नगर आयुक्त, लखनऊ नगर निगम
श्री प्रथामेश कुमार, IAS
उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA)
सेक्टर-38A, 2A, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ – 226010
नोट:
यदि आप रिशिता मैनहट्टन, वाटर स्केप, ऑरेंजी, इमार गोमती ग्रीन्स, ओमैक्स रेजीडेंसी R-1 एवं R-2 के निवासी हैं, तो कृपया इस ऑनलाइन पिटीशन पर हस्ताक्षर करें, ताकि गड्ढायुक्त सड़कों के स्थान पर सुरक्षित एवं गड्ढामुक्त सड़कें मिल सकें।
पिटीशन पर हस्ताक्षर करते समय कृपया अपना नाम, सोसाइटी का नाम एवं फ्लैट नंबर अवश्य उल्लेख करें। साथ ही, यदि आप चाहें तो “This consent is for Road Repairs only” भी लिख सकते हैं, इसके अलावा आप चाहे तो यह पत्र आप मेल के माध्यम से संबंधित विभाग के भेज सकते हैं।
हम सभी मीडिया हाउसों को भी आमंत्रित करते हैं कि वे हमारी इस जनहित से जुड़ी समस्या को संबंधित विभागों, शासन एवं प्रशासन तक पहुंचाने में सहयोग करें। इसके अतिरिक्त, यदि उक्त सोसाइटियों में रहने वाले कोई सदस्य संबंधित विभागों, समाचार पत्रों या न्यूज़ चैनलों से जुड़े हों, तो वे भी अपने स्तर से इस मुद्दे को अवश्य उठाएं।
आप सभी के सहयोग एवं समर्थन के लिए हम सदैव आभारी रहेंगे

150

Petition Updates
Share this petition
Petition created on 8 May 2026