गाजीपुर पेपर मार्केट में प्रस्तावित CBG प्लांट को रोको अभियान

The Issue
मैं घड़ौली, मयूर विहार फेज-III, गाजीपुर पेपर मार्केट, खोड़ा कॉलोनी, जीडी कॉलोनी, राजवीर कॉलोनी हरिजन बस्ती कोंडली का निवासी हूँ और वर्षों से हम गाजीपुर कूड़े के पहाड़ से उत्पन्न प्रदूषण, बदबू और गंदगी की समस्या को दशकों से झेल रहे हैं। अब हमारे क्षेत्र के पास प्रस्तावित CBG प्लांट से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। हमें डर है कि इससे वायु प्रदूषण, दुर्गंध और भूजल प्रदूषण की समस्या और बढ़ सकती है, जिसका सीधा असर हमारे बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
जैसा कि हम सभी जानते हैं, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ऐसे प्लांटों की स्थापना से हवा और पानी के प्रदूषण का खतरा रहता है। पर्यावरणीय विशेषज्ञों द्वारा भी यह पुष्टि हो चुकी है कि CBG प्लांट्स के आसपास वायु प्रदूषण और दुर्गंध बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में इस प्लांट की स्थापना घनी आबादी वाले गाजीपुर पेपर मार्केट, खोड़ा कॉलोनी, कोंडली–घड़ौली, मयूर विहार फेज-III जैसे क्षेत्रों में स्थापित करना उचित नहीं है।
ऐसे प्लांट्स से उत्पन्न वायु प्रदूषण से श्वास संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है, जो कि अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंता का विषय हो सकता है। इसके अलावा, यह प्लांट भूजल प्रदूषण का स्रोत भी बन सकता है, जो मानव और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जनस्वास्थ्य और पर्यावरण की कीमत पर कोई भी परियोजना स्वीकार नहीं की जा सकती। अतः हम सरकार और संबंधित विभागों से आग्रह करते हैं कि वे इस प्रस्तावित CBG प्लांट को तत्काल निरस्त करें और सुनिश्चित करें कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोपरि हो।
कृपया इस याचिका को हस्ताक्षर करें ताकि हम सब मिलकर अपने इलाके और पर्यावरण को बचाने के लिए एकजुट हो सकें।
CBG प्लांट हटाओ संघर्ष समिति मयूर विहार III दिल्ली

257

Petition Updates
Share this petition
Petition created on 14 June 2026