गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले एवं गौ हत्या पर रोक लगे

Recent signers:
Lalit Agarwal and 19 others have signed recently.

The Issue

                                      Gau Samman Aahvaan Abhiyan Official Channel    

                                       "गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले एवं गौ हत्या पर रोक लगे" 

“गौ सम्मान आह्वान अभियान” आज एक व्यापक जन-जागरण का स्वर बन चुका है।
अब तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में संत-महात्माओं, गौभक्तों, सामाजिक संगठनों और राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों से निरंतर संवाद किया गया है। जनसभाएँ, बैठकें और समर्थन अभियान के माध्यम से इस आंदोलन को मजबूत आधार मिला है। प्रतिदिन हजारों गौभक्त इस अभियान से जुड़ रहे हैं। बड़े पैमाने पर साधु-संत, धर्माचार्य और विभिन्न सेवाभावी संगठन अपना समर्थन प्रदान कर रहे हैं।
यह अभियान वर्तमान में अपने प्रथम चरण में है। इस चरण में राष्ट्रव्यापी समर्थन एकत्रित कर समाज को एकजुट किया जा रहा है। आगामी चरणों में इसे और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
इसी क्रम में 27 अप्रैल को देश के विभिन्न स्थानों पर तहसील स्तर पर सामूहिक रूप से निवेदन-पत्र सौंपे जाएंगे, ताकि गौ माता को “राष्ट्र माता” का दर्जा प्रदान करने की मांग शासन-प्रशासन तक सशक्त रूप से पहुँच सके। यह ऐतिहासिक पहल समाज की सामूहिक आस्था और संकल्प का प्रतीक होगी।
आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण से जुड़ी इस जनआस्था को ध्यान में रखते हुए, विषय पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने की कृपा करें।

हमारी संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ - गायों की रक्षा के लिए समर्थन दें और इस याचिका पर हस्ताक्षर करें।

9,396

Supporter Voices

Petition updates