भूना नगर पालिका हटाओ, ग्राम पंचायत लाओ - भूना के हक की लड़ाई
The Issue
*Title:*

*Description:*
मैं भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) का निवासी हूं। हमारी महापंचायत ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि हमें नगर पालिका नहीं, ग्राम पंचायत चाहिए।
*नगर पालिका से भूना को क्या नुकसान हो रहा है?*
1. *भारी-भरकम प्रॉपर्टी टैक्स, जल कर और सफाई कर:* गरीब किसान, मजदूर और दुकानदार ये टैक्स नहीं दे पाएंगे। ग्राम पंचायत में ये बोझ नहीं था।
2. *मनरेगा खत्म:* नगर पालिका बनने से भूना में मनरेगा योजना बंद हो गई है, जिससे सैकड़ों मजदूर परिवारों का रोजगार छिन गया है।
3. *खिलाड़ियों का भविष्य अंधेरे में:* भूना हरियाणा का खेलों का गढ़ है। नगर पालिका के पास खेल स्टेडियम के लिए कोई योजना नहीं है। हमारी मांग है कि भूना में आधुनिक खेल स्टेडियम बनाया जाए।
4. *ग्रामीण पहचान खत्म:* भूना एक गांव है, शहर नहीं। हमें शहर वाले नियम नहीं चाहिए।
हम हरियाणा सरकार और उपायुक्त फतेहाबाद से मांग करते हैं कि भूना को नगर पालिका से हटाकर दोबारा ग्राम पंचायत बनाया जाए।
यह भूना के हर नागरिक, किसान, मजदूर और युवा खिलाड़ी के हक की लड़ाई है।
कृपया हस्ताक्षर करें और शेयर

19

Petition Updates
Share this petition
Petition created on 2 October 2026