गौ सेवा केंद्र को बचाओ - दिल्ली नगर निगम द्वारा दिया गया बंद करने का नोटिस

Recent signers:
atilla demir and 19 others have signed recently.

The Issue

हम आपको अवगत करवाना चाहते हैं की गाँव पोचनपुर के सभी निवासियों के सहयोग से हम एक पंजीकृत ट्रस्ट के अंतर्गत एक सेंटर चला रहे हैं जहाँ पर पिछले अनगिनत सालों से हम सड़क व् अन्य दुर्घटनाओं के शिकार पशुओं का इलाज व् उनकी देखभाल करते हैं| पिछले कुछ वर्षों में ही हमने 200 से अधिक पशुओं को रेस्क्यू करके उनकी सेवा की है| हमारे द्वारा रेस्क्यू किये गए जीवों में गाय , नीलगाय, कुत्ते, बन्दर, आदि शामिल हैं| इसके साथ ही गाँव के कई धार्मिक कार्यकर्म भी इस सेंटर में पिछले काफी सालों से मनाये जा रहे हैं| 

यह पूरा सेंटर गाँव के साथ और सहयोग से चल रहा है तथा कोई सरकारी अनुदान हम नहीं लेते हैं| बहुत बार हमने लोकल पुलिस के कहने पर भी गाय इतयादि को रेस्क्यू किया है व् कई लावारिस पशुओं का अंतिम संस्कार भी किया है| महोदय इस सेंटर में पूरी तरह से सिर्फ और सिर्फ मानवता की सेवा की जा रही है और हमारा प्रयास है की किसी जीव जंतु की जान सड़क दुर्घटना में ना जाए| साथ ही गौसेवा हमारी धार्मिक व् सामाजिक भावनाओं से जुड़ा है| 

हम आपको बड़े दुःख के साथ सूचित करना चाहते हैं की 24 जून 2024 को हमें दिल्ली नगर निगम द्वारा एक कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है जिसमे कहा गया है की हम गैर कानूनी डेरी चला रहे हैं और 7 दिन के अंदर हमें अपने सेंटर को बंद करने के लिए कहा है| नोटिस में डेरी होना बताया गया जबकि हमारे सेंटर में किसी भी प्रकार की कोई वव्यावसायिक गतिविधि नहीं होती है| महीनो के इलाज के उपरान्त हमने इन्हे स्वस्थ किया है और अब इनकी सेवा हमारे सेंटर में ही की जा रही है| 

अनेक गौभक्त हमारे साथ जुड़े हैं और उनकी धार्मिक व् मानवीय भावनाएं हमारी संस्था से जुडी है| दिल्ली नगर निगम के इस कदम से सभी काफी आहत हैं और चाहते हैं की दिल्ली नगर निगम तुरंत इस नोटिस को वापस ले और अपने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दे की गौ सेवा केंद्र को डेरी न घोषित करें| हमारे द्वारा किए जा रहे कार्य की निष्पक्ष जांच की जा सकती है और उसके उपरान्त दिल्ली नगर निगम चाहे तो हमें ज़रूरी सुझाव दे सकती है| 

साथ ही दिल्ली नगर निगम को हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं की उनकी कार्यवाही के दौरान या कार्यवाही के उपरांत अगर किसी पशु की मौत होती या किसी पशु को चोट आती है तो इसके ज़िम्मेदार दिल्ली नगर निगम के आयुक्त और नजफगढ़ जोन के डिप्टी कमिश्नर बादल कुमार होंगे

avatar of the starter
Shobhit ChauhanPetition StarterSocial Activist at heart and President of Ek Sangharsh (NGO) based in New Delhi. RTI Activist. Also looking into Consumer Awareness and basic Human Rights issues. Love Travelling, Photography

156

The Decision Makers

SHRI ASHWANI KUMAR, IAS
SHRI ASHWANI KUMAR, IAS
Commissioner, Municipal Corporation of Delhi

Petition Updates