Atualização do abaixo-assinadoइससे पहले कि देर हो, झारखंड के आंगनवाड़ियों में माहवारी से जुड़ी सेवाएं अनिवार्य की जाएं

मैं बस दिल से आप सब लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूँ

Srilekha ChakrabortyÍndia
27 de mar. de 2019

प्यारे दोस्तों,

कुछ दिनों पहले मैं झारखंड के एक छोटे से गाँव खूंटी में थी। यहाँ मैं एक हेल्थ कैंप का हिस्सा थी। मैंने बच्चियों से माहवारी और एनीमिया के बारे में बात की। माहवारी को पब्लिक हेल्थ का हिस्सा बनाने का मेरा अभियान धीरे-धीरे ही सही पर आगे बढ़ रहा है। और इन गाँवों में जाकर बच्चियों से बात कर के लगता है कि मैं सही दिशा में चल रही हूँ।

अगले कुछ महीने मैं हेल्थ वर्कर्स और बच्चियों के साथ आगे काम करूँगी। मैंने इस बार के Menstrual Hygiene Day (माहवारी स्वास्थ्य दिवस) को लेकर कुछ योजनाएं भी बनाई हैं, कोशिश है कि उन्हें पूरा कर पाऊँ। इस दौरान फील्ड पर काम करते हुए मैं कई संस्थाओं और पत्रकारों से भी मिली।

मैं बस दिल से आप सब लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूँ जो इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर मेरे साथ खड़े हैं। मैं बता नहीं सकती कि आपके समर्थन से ज़मीन पर काम करने के लिए मुझे कितनी हिम्मत मिलती है। सच में धन्यवाद छोटा शब्द लगता है जितना समर्थन आप लोगों ने दिया है।

जाते-जाते बस ये कहना था कि इस अभियान के लिए पिछले दिनों मैंने एक वीडियो बनाया था। आप सबसे अनुरोध करती हूँ कि इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, जहाँ पहुँचा सकते हैं कृपया पहुँचा दें।

उम्मीद है कि एक दिन हम झारखंड की इन बच्चियों के लिए एक ऐसी दुनिया बना पाएंगे जहाँ वो माहवारी जैसे बेसिक चीज़ के बारे में जानने से वंचित नहीं रहेंगी।

बहुत धन्यवाद,
श्रीलेखा

Copiar link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
E-mail
X