देश के अर्थव्यवस्था में सुधार हेतु GST में कुछ संशोधन की मांग

यह पेटीशन 4,041 हस्ताक्षर जुट गई

समस्या

श्री नरेंद्र मोदी जी
माननीय प्रधान मंत्री
भारत सरकार
नई दिल्ली

मान्यवर ,

फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल भारत के समस्त व्यापार मंडल एवं ट्रेड एसोसिएशन का परिसंघ है और मुख्य रूप से भारत के दुकानदार एवं लघु व्यवसायी की प्रतिनिधि संस्था है । अत्यंत खेद है की राष्ट्र के व्यापारी गण GST प्रणाली की जटिलताओं एवं कठिनाईओ की चलते व्यापार से विमुख होते जा रहे है । GST प्रक्रियाओं की कारण व्यापारियों में तनाव बढ़ रहा है ।

फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल एक प्रस्ताव पारित कर यह मांग की जाती है कि वर्तमान GST के स्थान पर एकल बिंदु GST व्यवस्था लागु की जाए ।

एकल बिंदु GST / Single Point GST से अभिप्राय यह है कि सम्पूर्ण GST की वसूली अंतिम निर्माता से अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP ) पर कर ली जाए और थोक एवं खुदरा व्यापारियों , ट्रांसपोर्टर्स व जॉब वर्कर को GST की प्रक्रियाओं से मुक्त कर दिया जाए। एकल बिंदु GST में सेवा क्षेत्र समिल्लित नहीं किया गया है।

एकल बिंदु GST से मुख्य लाभ निम्न प्रकार है

Ø एकल बिंदु GST व्यवस्था एक राष्ट्र एक कर के परिकल्पना को पूर्ण करती है ,इसमें GST के वर्तमान दरे सभी राज्यों में समान रहेगी है ।

Ø एकल बिंदु GST के अंतर्गत अंतिम निर्माता से GST वसूल करने के उपरांत कोई भी सामान किसी भी राज्य से किसी भी राज्य में बिना किसी रूकावट या अवरोध के भेजा जा सकता है ।

Ø वर्तमान व्यवस्था में कर चोरी की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता । एकल बिंदु GST के अंतर्गत कर चोरी की सम्भावना लगभग शून्य समान होगी क्यूंकि कर दाता की संख्या कम होगी और यह करदाता संगठित क्षेत्र से होगा अतः कर अनुपालन में कोई कठिनाई नहीं होगी और सरकार द्वारा करदाता पर निगरानी आसानी से की जा सकेगी |

Ø प्रस्तावित एकल बिंदु GST के अंतर्गत अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर GST की वसूली होनी है अतः MRP एक ऐसा बेस रेट बन जाएगा जिससे किसी भी स्तर का खुदरा व्यापारी छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा और Anti Profiteering जैसे प्रावधानों की आवश्यकता ही नहीं रहेगी|

Ø एकल GST व्यवस्था की अंतर्गत केंद्र एवं राज्यों की बीच कर का बटवारा कौंसिल द्वारा वर्तमान व्यवस्था से निकले फार्मूला, नीति आयोग द्वारा राज्यों की आवश्यकता एवं वित्त आयोग द्वारा निर्धारित फार्मूला के आधार पर किया जा सकता है।

Ø एकल बिंदु GST में सरकार का लक्ष्य उपभोक्ता को बेचे गए मूल्य पर GST वसूल करना है । यदि GST सिर्फ निर्माता पर लगाया जाए और वह भी खुदरा मूल्य ( MRP ) पर , सरकार का लक्ष्य निर्माता स्तर पर ही पूरा हो जाएगा । जब सरकार MRP पर निर्माता से ही GST वसूल कर चुकेगी तो सामान बेचने वाले दुकानदार GST की कर देयता और अनुपालन से मुक्त हो जाएगे ।

एकल बिंदु GST पर विस्तृत प्रेजेंटेशन लिंक

https://www.youtube.com/watch?v=sRh_eHWB5rQ पर देखा जा सकता है

आपसे प्रार्थना है कि राष्ट्र हित में , व्यापारी हित में एवं उपभोक्ता हित में एकल बिंदु GST प्रणाली पर सहानुभूति पूर्वक विचार करे ।

धन्यवाद

सादर

वी के बंसल
राष्ट्रीय महामंत्री
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल

avatar of the starter
Federation of All India Vyapar Mandalपेटीशन स्टार्टरफेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल ( सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत पंजीकृत), समस्त भारत के कारोबारियों के विभिन्न संगठनों के एक शीर्ष संस्था है और इसका प्रमुख उद्देश्य कारोबारियों के मान, सम्मान, सुरक्षा, सुविधा एवं नीति निर्धारण में करोबारियों के सहभागिता सुनि

फैसला लेने वाले

Narendra Modi (PM of India)
Narendra Modi (PM of India)

पेटीशन अपडेट