माननीय वित मंत्री साहिबा से ऩार्थ ब्लाक कार्यालय मे पुर्व अर्ध सैनिकों की मुलाकात


पैरा मिलिटरी इतिहास मे ऐसा पहली बार जब वितमंत्री श्रीमति निर्मला सितारमन जी से 14 नवंबर को जीएसटी व अन्य मसलो को लेकर पुर्व अर्ध सैनिक डेलिगेसन की मुलाकात हुई ! माननीय के संगान हेतु, कि जब सेना सीएसडी कैंटीन पर सरकार जीएसटी छूट दे रही है तो सरहद के चौंकिदारों की सीपीसी कैंटीन पर छूट क्यों नही, जिसके चलते सीपीसी मार्किट रेट पर आ गई जिससे 20 लाख पैरा मिलिटरी परिवारों के घरेलू बजट पर भारी असर पड़ा है , जबकि इस बारे मे विशेष छूट देने हेतू तब के ग्रह मंत्री राजनाथ जी ने महरूम वितमंत्री अरूण जेटली जी को 29 जून 2017 को चिट्ठी लिखी गई ओर नतीजा जीरो रहा !
माननीय मैडम साहिबा ने पुछा कि क्या ऐसी छूट सेना सीएसडी कैंटीन पर मिलती है ? कुछ ही मिनट मे मंत्री जी के विशेष सहायक ने तस्दीक की, वाकई ही सरकार सीएसडी पर जीएसटी छूट दे रही है !
दुसरा महत्वपुर्ण विषय अर्ध सैनिक स्कूलों को लेकर था , जब माननीया के संगान मे लाया गया कि तकरीबन हर राज्यों मे सैनिक स्कूल है साथ मे मिलिटरी , एयरफोर्स व नेवी स्कूल भी है जबकि इस तरह का कोई भी अर्ध सैनिक स्कूल देश के किसी राज्य में नही , तो फिर २० लाख पैरा मिलिटरी परिवारों के बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिये पैरा मिलिटरी परिवार कहाँ जाऐं !
माननीया मंत्री महोदया ने कहा कि अगर ग्रह मंत्रालय इस प्रकार के अर्ध सैनिक स्कूल के लिये प्रोपोजल भेजते है तो जरूर बजट अलाट करेंगी ! उम्मीद कि अतिशिघ्र ग्रह मंत्रालय उपयुक्त कार्यवाही करेगा !