Actualización de la peticiónदिल्लीवालों को सड़कों पर अंधेरा नहीं, रोशनी चाहिए! #LightUpDelhi #WeWalk
हमारा देश, महिलाओं के लिए विश्व का सबसे असुरक्षित देश नहीं हो सकता!

Bhavya SinghDelhi, India
27 jun 2018
मुझे उम्मीद है कि आपने पहले ही इसे पढ़ लिया होगा--थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के एक सर्वे के मुताबिक हमारा देश महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे असुरक्षित देश है।
मुझे पता है कि हर भारतीय इस बात से परेशान होगा पर मैंने परेशान होने के बजाए इस समस्या के समाधान के लिए एक कदम उठाया। मैं आप लोगों का दिल से धन्यवाद करती हूँ कि आप अपने हस्ताक्षरों से मेरी इस लड़ाई में मेरा साथ दे रहे हैं। ये लड़ाई है हमारी और हमारे अपनों की सुरक्षा की।
हम सब 31,000 लोग हैं जो #LightUpDelhi का समर्थन कर रहे हैं। मेरी पेटीशन है दिल्ली की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए। इस पेटीशन को मीडिया में भी जगह मिलने लगी है। अंग्रेजी अखबार--द हिंदू ने इस पेटीशन पर एक रिपोर्ट की थी। ये रहा रिपोर्ट का लिंक--ttp://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/petition-for-lit-up-areas-near-metro-stations/article24083142.ece
आने वाले दिनों में मैं एक आरटीआई दायर कर के दिल्ली सरकार से ये सवाल करूँगी कि दिल्ली की सड़कों को रोशन करने की उसकी योजना का वादा कितना पूरा हुआ। मैं दिल्ली के संवेदनशील मेट्रो स्टेशनों की ज़मीनी हकीकत पर एक रिपोर्ट तैयार कर के सरकार को भेजूँगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके समर्थन और साथ से हम दिल्ली की सड़कों को लोगों के लिए सुरक्षित बनायेंगे।
कृपया मेरी पेटीशन को शेयर करें या ट्वीट करें @SatyendarJain (मंत्री, लोक निर्माण विभाग, दिल्ली) को।
चलिये भारत की राजधानी को एक सुरक्षित जगह बनायें!
रिपोर्ट का लिंक नीचे है:
http://news.trust.org//item/20180612134519-cxz54/
Copiar enlace
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
E-mail
X