Preserve Sandhyopāsanā: An Ancient Meditative Discipline and Living Heritage of Wellbeing
The Issue
English version follows below
सारांश
यह याचिका संध्योपासना (An Ancient Meditative Discipline) को एक जीवंत अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) के रूप में पहचान दिलाने के साथ-साथ इसके महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करती है। (This petition aims to raise public awareness about the significance of Sandhyopāsanā, alongside seeking its recognition as a living Intangible Cultural Heritage.)
हम सभी आत्म-स्पष्टता, आत्म-विश्वास, मानसिक कल्याण और समाज में सामंजस्य चाहते हैं। भारतीय सभ्यता ने सदियों से इन मूल्यों को ध्यान के एक सरल लेकिन गहन दैनिक अभ्यास, संध्योपासना, के माध्यम से जीवित रखा है। यह अनुशासन पीढ़ियों को परिवर्तन के अनुकूल होने की क्षमता देता रहा और साथ ही उनकी आंतरिक दिशा को सुरक्षित रखता रहा। आज यह अद्भुत जीवंत विरासत हमारे दैनिक जीवन से धीरे-धीरे दूर हो रही है। इसका नुकसान केवल सांस्कृतिक ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन मूल्यों और मानसिक संतुलन से भी जुड़ा है। इसलिए अब इसे संजोने और पुनर्जीवित करने का समय है।
संदर्भ और प्रेरणा
आचार्य (डॉ.) हरिश्चन्द्र (एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक) द्वारा संध्योपासना और पञ्चमहायज्ञ पर लिखित विचारों और चिंतन (आह्वान – भारतीय गौरव और धरोहर को पुनर्जीवित करने का) ने मुझे गहरी चिंता और जिम्मेदारी का अनुभव कराया। हम जो खो रहे हैं, वह कोई मामूली परंपरा नहीं है। यह एक जीवंत सभ्यात्मक धरोहर है, जिसने हमारी मानसिक स्पष्टता, आंतरिक संतुलन, नैतिक संवेदनशीलता और सामाजिक सामंजस्य को पोषित किया। यह याचिका इसी भावना में लिखी गई है, आचार्य (डॉ.) हरिश्चन्द्र के विचारों से प्रेरित और उन अनेक आवाज़ों के साथ प्रतिध्वनित है, जो इसी चिंता को साझा करते हैं।
सांस्कृतिक महत्व
एक भारतीय नागरिक के रूप में, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहरे जुड़ा है, मैंने देखा है कि संध्या का पारंपरिक दैनिक अभ्यास धीरे-धीरे जीवन से लुप्त होता जा रहा है। जो बचा है, वह अब मुख्यतः मात्र मौखिक वाचन तक सीमित है, जबकि इसका मूल तत्व – उपासना, यानी ध्यान का आंतरिक अभ्यास – भूलाया जा रहा है। परंपरागत रूप से, संध्या केवल मंत्रों का वाचन नहीं थी; यह चिंतन, जागरूकता और उपासना के लिए गहन ध्यान का समन्वय था, जैसा कि हमारे ऋषियों ने देखा और समझा।
धरोहर संरक्षण हेतु अनुरोध
यह प्राचीन अभ्यास हमें जीवंत धरोहर के रूप में मिला है। इसका धीरे-धीरे गायब होना हमारे सभ्यता के मौलिक स्तंभों को कमजोर करेगा, जिन्होंने सदियों से हमें संजोकर रखा। संध्योपासना को पुनर्जीवित करना केवल परंपरा को बहाल करना नहीं, बल्कि एक सरल, सुलभ और समग्र ध्यान के अभ्यास को जीवन में लौटाना है। यह अभ्यास आज भी व्यक्तियों और समाज दोनों के लिए मार्गदर्शक बन सकता है।
इसी भावना में, हम भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय और संबंधित सांस्कृतिक निकायों से आग्रह करते हैं कि वे संध्योपासना और पञ्चमहायज्ञ (जिसका यह एक अभिन्न अंग है) को भारत की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दें और UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू करें।
आधुनिक जीवन में प्रासंगिकता
वैश्विक स्तर पर, UNESCO की मान्यता ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास, पीढ़ीगत ज्ञान हस्तांतरण और सामाजिक समरसता को नया जीवन दिया है, ऐसे परिणाम जिनकी आज अत्यंत आवश्यकता है। आज की तेज - भागती दुनिया में, संध्योपासना मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और नैतिक जागरूकता विकसित करने का सरल और गहन तरीका प्रदान करती है, जिससे व्यक्ति दैनिक जीवन में सचेत और उत्साह से जी सकते हैं।
व्यक्तिगत और सामुदायिक अभ्यास
साथ ही, हम व्यक्तियों, परिवारों, शिक्षकों और समुदायों से अनुरोध करते हैं कि वे इस अभ्यास को इसके वास्तविक रूप में अपनाएं। यह केवल वाचन तक सीमित न रहे, बल्कि चिंतन, ध्यान और नैतिक जागरूकता का संतुलित एकीकरण बनाकर दैनिक जीवन में जीवित रहे।
समर्थन और हस्ताक्षर करें
इस याचिका का समर्थन करके, हम सामूहिक रूप से संध्योपासना और पञ्चमहायज्ञ को संरक्षित और पुनर्जीवित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, ये अभ्यास हमारी सभ्यता की जीवंत आत्मा और आत्मिक स्पष्टता तथा सामाजिक कल्याण की अनंत राह का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कृपया इस याचिका पर हस्ताक्षर करें और समर्थन दें, और हमारे साथ मिलकर इस अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाएं।
हमारे प्रयासों की नवीनतम जानकारी तुरंत पाने और जानने के लिए कि आप कैसे मदद कर सकते हैं, हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें: whatsapp channel - SDS
क्लासिकल ध्यान “संध्योपासना” के बारे में अधिक जानने के लिए यहां देखें: Blog - quarkwellbeing.substack.com/
सप्रेम
रौनक माहेश्वरी
English version
Summary
This petition seeks to promote public awareness about the significance of Sandhyopāsanā, while also advocating for its recognition as a living form of Intangible Cultural Heritage.
We all seek inner clarity, confidence, mental well-being, and harmony in society. Since time immemorial, Indian civilisation has sustained these values through a simple yet profound daily practice of meditation known as Sandhyopāsanā—a discipline that allowed generations to adapt to change while preserving their inner orientation. Today, this beautiful living legacy is steadily receding from everyday life, and the loss is far greater than cultural alone. The time to Revive and Preserve it is now.
Context & Inspiration
After reading the writings and reflections of Acharya (Dr.) Harish Chandra (a global scientist) on Sandhyopāsanā and Pañcmahāyajña, (A Call to Revive Our Pride and Heritage), I felt a deep sense of concern and responsibility. What we are losing is not a marginal ritual, but a living civilizational practice that once nurtured mindfulness, inner clarity, ethical sensitivity, and social harmony. This petition is written in that spirit, inspired by the writings and reflections of Acharya (Dr.) Harish Chandra, and in resonance with many voices who share this concern.
Cultural Significance
As an Indian citizen deeply connected to my cultural roots, I have witnessed how the classical daily practice of Sandhyā is gradually fading from everyday life. Whatever remains of it is now largely confined to vocal chanting, while its essential dimension - Upāsanā, the inner practice of meditation, has been forgotten. Traditionally, Sandhyā was never mere recitation; it was a harmonious integration of contemplation, awareness, and immersive meditation, as envisioned by the Rishis.
Call for Heritage Recognition
This ancient practice came to us as a living heritage. Its gradual disappearance would weaken one of the foundational pillars that sustained our civilization since time immemorial. Reviving Sandhyopāsanā means restoring a simple, accessible, and holistic meditation that can still guide individuals and society alike.
In this spirit, we respectfully urge the Government of India, through the Ministry of Culture and related cultural bodies, to formally recognize Sandhyopāsanā (SP) and Pañcmahāyajña (of which SP is an integral part) as Intangible Cultural Heritage of India, and to initiate their nomination for inclusion in UNESCO’s Intangible Cultural Heritage List.
Relevance in Modern Life
Globally, UNESCO recognition has often led to renewed cultural confidence, intergenerational transmission of knowledge, and social cohesion, outcomes that are urgently needed today. In today’s fast-paced world, Sandhyopāsanā offers a simple yet profound method to cultivate mental clarity, emotional balance, and ethical awareness, helping individuals navigate daily life with mindfulness and resilience.
Personal & Community Practice
Equally important, we call upon individuals, families, educators, and communities to adopt and live this practice in its true spirit - not merely as chanting, but as a balanced integration of reflection, meditation, and ethical awareness in daily life.
Support & Sign the Petition
By supporting this petition, we take a collective step toward preserving and revitalizing Sandhyopāsanā and Pañcmahāyajña, practices that represent the living soul of our civilization and a timeless path toward inner clarity and social well-being.
Please sign and support this petition, and join us in safeguarding this invaluable cultural legacy for present and future generations.
For instant updates on our efforts and to see how you can support, join our WhatsApp channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6eLkPJ93wRvtmnoB2O
To learn more about the classical meditation “Sandhyopāsanā”, visit: https://quarkwellbeing.substack.com/
Best!
Rounak Maheshwari

525

The Decision Makers
Supporter Voices
Petition Updates
Share this petition
Petition created on 31 December 2025