Actualización de la peticiónनई पेंशन योजना (NPS) की जगह पुरानी पेंशन योजना (OPS) को दुबारा लागू किया जाए

पुरानी पेंशन बहाली पर महामहिम राज्यपाल महोदय से भरतपुर प्रवास के दौरान मुलाकात

New Pension Scheme Employees Federation of RajasthanIndia
28 jun 2019

*NPSEFR NEWS*

BY:---- PL JANGIR


*कल दिनांक 27/06/2019 महामहिम राज्यपाल महोदय के भरतपुर प्रवास के दौरान न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ राजस्थान की ओर से सर्किट हाउस भरतपुर में उन्हें पुरानी पेंशन योजना बहाल करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया ।*
*राज्यपाल महोदय ने संगठन के पदाधिकारियों से लगभग 10 मिनट वार्ता की ।*

*आंदोलन के प्रदेश सभाध्यक्ष विशाल चौधरी ने राज्यपाल महोदय को जानकारी दी की नई पेंशन योजना राजस्थान के 4,00,000 कर्मचारियों के परिवारों के साथ छलावा है, यह स्कीम म्यूचल फंड पर आधारित है और निजी कंपनियों व कॉरपोरेट्स का पोषण करती है, रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को मात्र एक हजार व ₹800 तक मासिक पेंशन प्राप्त हो रही है ।*

*ज्ञापन देने वालों में विनोद कुमार , लाल सिंह फौजदार , अनूप चौधरी, विजय फौजदार, दीपक दीक्षित, राकेश कुंतल , राकेश मदेरणा, भावना चौधरी पूनम चांवरिया, गीता कुमारी, नरेन्द्र कुंतल, अनिल सीही, जितेंद्र गर्ग आदि ने राज्यपाल महोदय से अनुरोध किया गया कि वे प्रदेश के नई पेंशन योजना में शामिल लगभग 4,00,000 कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करवाएं , साथ ही 8 जुलाई को विधानसभा पर प्रदेश स्तरीय धरना व विधानसभा के घेराव की जानकारी उन्हें दी गई । राज्यपाल महोदय ने ध्यान से आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल को सुना और कर्मचारियों के पक्ष में सरकार को लिखने के लिए कहा , आंदोलन की मांग को जायज बताया ।*

Copiar enlace
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
E-mail
X