Petition updateनई पेंशन योजना (NPS) की जगह पुरानी पेंशन योजना (OPS) को दुबारा लागू किया जाए

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 8 जुलाई 2019 को एनपीएस कर्मचारी अधिकारी करेंगे विधानसभा का घेराव

New Pension Scheme Employees Federation of RajasthanIndia
25 Jun 2019

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 8 जुलाई 2019 को राजस्थान के एनपीएस कर्मचारी अधिकारी करेंगे विधानसभा का घेराव


आज दिनांक 23 जून को न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश महासचिव राकेश कुंतल जी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि जनवरी 2004 के बाद नियुक्त राजस्थान के 400000 कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम के नाम पर पेंशन से वंचित कर दिया गया है

और पेंशन को बाजार के हवाले छोड़ दिया गया है जो कि जोकि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा के संवैधानिक मापदंडों का घोर उल्लंघन है

 

आज जयपुर में न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाइज फेडरेशन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से विधानसभा घेराव का प्रस्ताव पारित किया गया एवं नई प्रदेश कार्यकारिणी का निर्माण किया गया जिसमें श्री रविंद्र शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुंतल को प्रदेश महासचिव श्री कपिल चौधरी को प्रदेश संयोजक श्री विनोद कुमार को प्रदेश समन्वयक सहित विभिन्न सांगठनिक पदों की अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी प्रदान की
राजस्थान की न्यू पेंशन स्कीम एंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश प्रवक्ता विनीता शेखावत ने बताया की पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे
विनीता शेखावत
प्रदेश प्रवक्ता
Npsefr

Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X