"सामयिक" महत्वपूर्ण आवश्यकता, इंदौर में "पर्यावरण पुलिस स्टेशन " की स्थापना

This petition had 10 supporters

The Issue

        क्या आप इंदौर के  पर्यावरण को साफ, स्वच्छ रखने के लिए एक जागरूक नागरिक हैं, 

           जो की, निम्नलिखित मुद्दों पर  गंभीरता पूर्वक विचार करता हैं, एवं अपने सजग, सक्रिय योगदान से, अपने पर्यावरण हितेषी विचारों का क्रियान्वयन करना चाहता हैं

A. किसी भी किस्म का प्रदुषण

१. वायु प्रदुषण

२. ध्वनि प्रदुषण

३. जल स्त्रोतों का प्रदुषण

४. भूमिगत जल प्रदुषण

५. प्लास्टिक प्रदुषण , इत्यादि

B. बिना अनुमति वृक्षों को काटने का अपराध

C. बिना अनुमति नलकूप खनन का अपराध

D. मीथेन इत्यादि हानिकारक गैसों का उत्सर्जन रिसाव का अपराध

E. कान्ह नदी के पुनर्जीवित होने के बाद उसके संरक्षण हेतु

F. खनिज सम्पदा, रेती इत्यादि के खनन की रोकथाम के लिए

G. जैव विविधता के संरक्षण हेतु

H. ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए किये जा रहें प्रयासों के संरक्षण हेतु

I. भूमिगत जल के लेवल बढ़ने के लिए किये जा रहें प्रयासों की निगरानी / प्रयासों के संरक्षण हेतु 

          अगर आप पर्यावरण सम्बन्धी उपरोक्त विषयों एवं पर्यावरण सम्बंधित सभी विषयों पर सक्रीय भागीदारी / प्रयास करना चाहते हैं तो,

         हम सभी नागरिक गणो के प्यारे, स्व्च्छ इंदौर में पर्यावरण सम्बंधित अपराधों के रोकथाम के लिए आवश्यकता हैं एक, "पर्यावरण पुलिस स्टेशन" की, जो की केवल जानकारी देने भर से, अपराध को स्वतः संज्ञान में लेकर, पर्यावरण के प्रति किये जा रहें अपराधों को रोके, एवं इंदौर के पर्यावरण को स्वच्छतम स्तर तक पंहुंचाये

          इसके लिए हमारी संस्था INCS द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय को एक लिखित में निवेदन किया गया हैं, आप सभी इंदौर वासियों से निवेदन है की भारत / 1600 B.C. के बाद विश्व का, प्रथम पर्यावरण पुलिस स्टेशन, इंदौर में खुलवा कर, इंदौर को विश्व का सिरमौर बनाएंगे,

एवं

इस पिटीशन को साइन करके, माननीय कलेक्टर महोदय तक आप नागरिक गण सक्रियता से पहुंचाएंगे

          अपने विचार अलग से, माननीय कलेक्टर महोदय  को पहुँचाने के लिए इंदौर वासी, ईमेल आई.डी. : dmindore(at)nic.in  पर भी ईमेल भेज सकते हैं

हमारे प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी भी पर्यावरण के प्रति अति संवेदनशील हैं

धन्यवाद

avatar of the starter
incsPetition Starter"Their is no need to save earth, Need is to save humans on earth"

The Decision Makers

collector
collector
collector office indore

Petition Updates