Include Hindi as an option in the Australia census 2026

933

Let’s get to 1000 signatures!
Petitions with 1,000+ supporters are 5x more likely to win!

The issue

मेरी हिंदी की पहुँच और पहचान का गर्व तब धूमिल हो जाता है जब मैं देखता हूँ कि ऑस्ट्रेलिया की जनगणना में हिंदी को शामिल करने का कोई विकल्प नहीं है। मैं एक हिंदी भाषी हूं और हिंदी दुनिया की सबसे प्रमुख भाषाओं में से एक है, लेकिन फिर भी यह यहाँ संपर्क भाषा (Link Language) के रूप में अनुपस्थित है।

हिंदी 615 मिलियन से अधिक वक्ताओं के साथ दुनिया की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह केवल एक संचार का साधन नहीं है, बल्कि यह लाखों लोगों की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा भी है। ऐसे लाखों हिंदी भाषी लोग ऑस्ट्रेलिया में निवास करते हैं, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों के साथ दृढ़ता से जुड़े रहते हैं। 2016 की जनगणना के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में हिंदी बोलने वालों की संख्या 159,652 थी और यह तभी से लगातार बढ़ रही है।

📚 Hindi is already being taught across Australia through government-supported and community language programs.

🏫 Some of the organisations offering Hindi education include:
✅ Victorian School of Languages (VSL) – Victoria
✅ School of Languages SA – South Australia
✅ NSW Community Languages Schools Program – New South Wales
✅ Various community language schools in Queensland, Western Australia, ACT and other states.

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब हम अपना योगदान और समुदाय के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करना चाहते हैं, तो हिंदी भाषा को आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त नहीं है। हिंदी को ऑस्ट्रेलिया जनगणना 2026 में विकल्प के रूप में शामिल करना आवश्यक है क्योंकि यह हमें यह पहचानने की सुविधा देगा कि हिंदी बोलने वाला समुदाय ऑस्ट्रेलियाई समाज का महत्वूर्ण हिस्सा है। इससे न केवल हमारे सांस्कृतिक धरोहर को मान्यता मिलेगी बल्कि इसे संरक्षण और प्रबन्धन के लिए सरकारी नीतियों और योजनाओं में भी शामिल किया जाएगा।

हम संवाद और सहयोग के लिए एक मार्ग बनाना चाहते हैं, जहां प्रत्येक हिंदी भाषी को यह महसूस हो सके कि उनकी आवाज़ और भाषा का स्थान है। चालिए, इस महत्वपूर्ण बदलाव के लिए हमारी आवाज़ को एक साथ करें और ऑस्ट्रेलियाई जनगणना 2026 में हिंदी को उचित पहचान दिलाएं।

मेरा अनुरोध है कि इस उद्देश्य के लिए इस याचिका पर हस्ताक्षर करें और इसे अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें। आपकी भागीदारी से हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण व संवर्धन कर सकते हैं और हिंदी को वह मान्यता दिला सकते हैं जिसकी वह हकदार है।

(We aim to create a platform for dialogue and collaboration where every Hindi speaker feels that their language and voice are valued. Let us unite to bring about this important change and help secure proper recognition for Hindi in the Australian Census 2026.

We sincerely request you to sign this petition and share it with your family and friends. Your support and participation will help preserve and promote our cultural heritage while ensuring that Hindi receives the recognition it truly deserves. )

-हिन्दीभाषी

Instagram @HindiAustraliaWali

FOLLOW | LIKE | SHARE 

avatar of the starter
Hindi Australia WaliPetition starterA proud Indo-Australian Hindi Speaking community

Supporter voices

Petition Updates