For regularisation & fixpay issue of mp govt polytechnic & engineering guest lecturer

Petition Closed

This petition had 215 supporters

The Issue

प्रति,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय
मध्यप्रदेश शासन, भोपाल

विषय:- पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग अतिथि विद्वानो (व्याख्याताओं) के लिए लागू "कालखंड व्यवस्था" को समाप्त कर, एक - मुश्त वेतनमान एवं नियमिति किये जाने के संबंध में।

1. संदर्भ:- माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर याचिका क्र. WP- 29425/2018 के परिपालन में।

2. संदर्भ:- राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय क्र F-3/प्रशा/रागाप्रौवि/2019/5971 भोपाल दि. 31.12.19

3. संदर्भ:- मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय भोपाल, दिनांक 26 जून 2018.

4. संदर्भ:- मध्यप्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा,कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय बल्लभभवन पत्र क्र. 1047/2166/2018/बयालीस-1 भोपाल दिनाँक 12/जुलाई/2019

महोदय,

उपरोक्त विषय में लेख है कि पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत अतिथि व्याख्याता वर्ष 2004 से चली आ रही शोषणकारी व्यवस्था को सहते सहते कई सरकार आई और चली गई रह गई तो तकनीकी शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयो में "कालखंड व्यवस्था" जो सामान्य मृत्यु से भी भयंकर प्रतीत हो रही है। इस शोषित व्यवस्था के प्रति आपको पूर्व में कई माध्यमों से सूचित किया गया लेकिन आज के वर्तमान परिवेश में भी कोई भी विभागीय प्रक्रिया एवं कार्यवाही न होने का खामियाजा इस कोराना राष्ट्रीय आपदा काल (COVID-19) के दौरान भी "कालखंड व्यवस्था" होने से लॉक डाउन अवधि का संपूर्ण मानदेय न मिलने के कारण भुगतनी पड़ी जो अत्यंत ही भयावह और प्रलयकारी समस्या से कम न थी।

संदर्भ क्र 1 के अनुसार माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ, इंदौर याचिका क्र WP- 29425/2018 के द्वारा पारित आदेश दिनांक 19.06.2019 को "समान वेतन समान कार्य " के परिपालन में लाभ समस्त पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वानों को दिया जावे। माननीय न्यायालय के आदेश का परीपालन सीघ्र ही किया जावे जिससे समाज में संवैधानिक संस्था न्यायपालिक एवं न्याय के प्रति विश्वास बना रहे।

संदर्भ क्र 2 के अनुसार राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, में संविदा शिक्षकों को लागू प्रावधानों को पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग अतिथि विद्वानों के लिए लागू किया जावे।

संदर्भ क्र 3 के अनुसार "उच्च शिक्षा विभाग" के अतिथि विद्वानों लिए लागू आदेश को भी 12 माह नियुक्ति के साथ फिक्स वेतनमान "तकनीकी शिक्षा विभाग" के अतिथि विद्वानों के लिए भी लागू किया जावे।


संदर्भ क्र 4 के अनुसार तकनीकी शिक्षा विभाग के पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में अतिथि विद्वानों की नियुक्ति एक सत्र में अधिकतम 11माह(335 दिन) होती है प्रशासकों द्वारा जारी कालखंड व्यवस्था के तहत रु 400/कालखंड(60 मिनिट) तथा अधिकतम 3 कालखंड प्रतिदिन पर एक सत्र (90कार्य दिवस/उपसत्र) में अधिकतम 6 माह (180 दिन) का मानदेय दिया जाता है अतः समस्त अतिथि विद्वानों को वर्तमान नवीन सत्र में 11 के स्थान पर 12 माह की नियुक्ति देकर परीक्षा कार्य में सहयोग लिया जाकर एक नियमित व्याख्याता के समान ही पूरा भुगतान किया जावे।

तकनीकी अतिथि विद्वानों (व्याख्याताओं) की मुख्य मांगे इस प्रकार है:-

1. वर्तमान में कार्यरत समस्त पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग अतिथि विद्वानों (व्याख्याताओं) को नियमित किया जावे।

2. राजीव गांधी प्रौधौगिकी विश्वविद्यालय (RGPV, UIT, BHOPAL) में तकनीकी विद्वानों के लिए लागू वेतनमान व्यवस्था को संबंधित एवं अधीनस्थ महाविद्यालयों (शासकीय/ स्वशासी /महिला / पॉलिटेक्निक / इंजीनियरिंग) में लागू किया जावे।

3. सभी पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वानों के लिए लागू नियुक्ति आदेश को 11 के स्थान पर 12 - माह किया जाकर एकमुश्त वेतनमान दिया जावे।

4. समस्त पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वानों (व्याख्याताओं) को स्वास्थ बीमा, जीवन बीमा एवं कोराना जैसी राष्ट्रीय आपदा काल में प्रत्येक पीड़ित को शासन के नियमानुसार राहत एवं आकस्मिक निधन की स्थति में अतिथि विद्वान के परिवार के किसी एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जावे।

5. सभी कार्यरत अतिथि विद्वानों (व्याख्याताओं) को aicte, ugc मापदंड के अनुसार एक नियमित वेतनमान दिया जावे।

अतः माननीय मुख्यमंत्री जी एवं मुख्यसचिव महोदय से न्याय हेतु विनम्र निवेदन है कि पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वानों (व्याख्याताओं) के लिए जल्द से जल्द एकमुश्त वेतनमान देकर, कालखंड व्यवस्था को समाप्त कर नियमितीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु अपने अधीनस्थ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करे।

सादर प्रेषित।
धन्यवाद।
निवेदक
समस्त पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग अतिथि विद्वान (व्याख्याता) (तकनीकी शिक्षा विभाग) मध्यप्रदेश

POLYTECHNIC ATITHI VIDWAN SANGHPetition Starter

The Decision Makers

Department of technical education MP
Satpuda Bhawan, 4th floor
chief minister of m.p
Ballabh bhawan, ministry mp
PS technical education MP
Ministry of MP ballabh bhawan
Chief secretary of state of mp government
Ministry of MP ballabh bhawan, Bhopal

Petition Updates