CoinCRED द्वारा फंसे हुए फंड को लौटाने का आदेश दें

The Issue

CoinCRED खुद को एक यूज़र फ्रेंडली, एक्टिव ट्रे़डिंग प्लेटफॉर्म के रूप में प्रस्तुत करता है, मगर वास्तविकता में withdrawal जैसी मूलभूत सुविधा में users को लंबे समय से समस्या हो रही है।

मैं एक भारतीय नागरिक हूँ, और मेरे जैसे कई निवेशकों के निवेश CoinCRED प्लेटफॉर्म पर पिछले 2 साल से फंसे हुए हैं। यह केवल मेरी समस्या नहीं है, बल्कि सैकड़ों, शायद हजारों निवेशकों की हार्दिक व्यथा है जो अपने मेहनत की कमाई को लेकर अनिश्चितता और भय के बीच जी रहे हैं। CoinCRED से कोई स्पष्टता नहीं मिली है, और ना ही समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस प्रयास किए गए हैं।

CoinCRED के clients को सही समय पर funds withdrawal का अधिकार है, लेकिन तकनीकी, प्रशासनिक, या वित्तीय गड़बड़ियों के बहाने बार-बार withdrawal requests को टालना या स्थगित करना, उपभोक्ता अधिकारों का घोर उल्लंघन है। यह हमारे अधिकारों की अवमानना है और गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी की ओर इशारा करता है।

यहाँ हमारा अत्यंत निवेदन है कि संबंधित अधिकारियों से तत्काल जांच कराई जाए। CoinCRED मंच पर जो भी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं, उनका शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि निवेशकों को उनका फंसा हुआ पैसा वापस मिल सके। साथ ही, ऐसी संस्थाओं पर कड़े निगरानी और नियम लागू किए जाएं ताकि भविष्य में कोई और निवेशक ऐसे संघर्ष से न गुज़रे।

हम अपील करते हैं कि आप हमारे समर्थन में इस याचिका पर हस्ताक्षर करें, ताकि हमारे अधिकारों की सुरक्षा और न्याय की प्रक्रिया को बल मिले।

avatar of the starter
H KPetition Starter

2

Support now

2

Petition updates