पारस अस्पताल पटना पर SIT जांच बैठाने के लिए आवाज बुलंद करें
The Issue
पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित पारस अस्पताल के कोविड आईसीयू में भर्ती जिस महिला मरीज के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया गया था, उसकी बुधवार की सुबह मौत हो गई। पीड़िता की बेटी ने एक दिन पहले मंगलवार को मीडिया के सामने कहा था कि मां अब ठीक होने पर खुद बयान देगी, कि उसके साथ क्या गलत हुआ है। पीड़िता की मौत की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता की बेटी का फर्द बयान दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राम शंकर सिंह ने बताया कि दो दिन से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पीड़िता की बेटी का बयान लिया गया है। उसी के आधार पर आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मरीज की 1.60 लाख रुपए की फीस माफ कर दी है। सबसे बड़ी बात महिला का ऑक्सीजन लेवल 89 था और उसके फेफड़े भी बहुत अधिक संक्रमित नहीं थे। इसके बावजूद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया तभी यह तय हो गया था कि दुष्कर्म का पाप छिपाने के लिए उसे मार दिया जाएगा। हम सब मामले की जांच SIT से कराने की मांग करते है।

Petition Closed

The Decision Makers
Petition Updates
Share this petition
Petition created on 19 May 2021