Ban vulgar and abusive Web series on ott platforms

1

Let’s get to 5 signatures!
Petitions with 1,000+ supporters are 5x more likely to win!

The Issue

मैंने OTT प्लेटफॉर्म्स पर पिछले कुछ सालों में जो वेब सीरीज़ देखी हैं, उनमें दिन-ब-दिन गालियाँ, अश्लीलता, सेक्स सीन, ड्रग्स और हिंसा बढ़ती जा रही है। ये सब अब “normal” बना दिया गया है।

 

हमारे समाज के युवा — 13-25 साल की उम्र में — जब इस तरह का content देखते हैं, तो उनका मन, सोच और जीवन खराब हो जाता है।

एक देश की आत्मा उसकी संस्कृति और उसकी सोच होती है।पर आज digital दुनिया में हमारी संस्कृति का मज़ाक उड़ाया जा रहा है, और मानसिकता को ज़हर दिया जा रहा है।

 

मैंने ये Petition इसलिए शुरू किया है क्योंकि:

मुझे फर्क पड़ता है।

मैं चाहता हूँ कि आने वाली पीढ़ी एक साफ़, सच्ची और सकारात्मक सोच लेकर आगे बढ़े।

और सबसे ज़रूरी बात — क्योंकि अगर हमने आज आवाज़ नहीं उठाई, तो कल हमारी संस्कारहीन पीढ़ियाँ हमें ही दोष देंगी।

मैं क्रिएटिविटी के खिलाफ नहीं हूँ — लेकिन मानसिक प्रदूषण के खिलाफ ज़रूर हूँ।

अगर आप भी चाहते हैं कि भारत के युवा मानसिक रूप से स्वस्थ और सांस्कृतिक रूप से जागरूक बनें — तो कृपया इस Petition को साइन करें और आगे फैलाएं।

आज चुप रहोगे, तो कल तुम्हारा बच्चा वही गालियाँ बोलेगा जो तुम OTT पर अनदेखा कर गए थे...

बोलो — क्या अब भी चुप रहोगे ??

 

 

avatar of the starter
Dev DhawanPetition Starter

The Decision Makers

Shri Prakash Javedkar (Cabinet Minister - Ministry of Information and Broadcasting)
Union Minister - Ministry of Information and Broadcasting

Petition Updates