Petition updateजफराबाद के मनहेच किले को पूर्वांचल का शौर्य तीर्थ बनाया जाए।  

बौद्धिक भागीदारी आगे बढ़ी/ जोगलेकरवाड़ी हिन्दीशाला के शिक्षक भी अभियान में शामिल

पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान  मुंबई Mumbai, India
Apr 30, 2023

जफराबाद के मन हेच किले के जीर्णोद्धार की मांग के समर्थन में शिक्षकों, प्राध्यापकों और बुद्धिजीवियों की सहभागिता निरंतर बढ़ती जा रही है।  बी एल रुइया हाई स्कूल, विलेपार्ले और डालमिया कॉलेज, मालाड के शिक्षकों-प्राध्यापकों की सहभागिता के बाद  जोगलेकरवाड़ी हिन्दीशाला क्रमांक-१ ( सायन ) के शिक्षकों ने मन हेच किले के जीर्णोद्धार के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को दिए जानेवाले ज्ञापन पर दस्तखत किये, और पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा चलाये जा रहे पूर्वांचल के इस गौरव अभियान में साथ देने का  आश्वासन दिया।

पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान की ओर से इस हस्ताक्षर अभियान में श्री देवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। थानागद्दी के पास के बांसवाड़ी गांव के रहनेवाले श्री सिंह मनपा में अध्यापक रहे हैं और समाजसेवा के प्रति अच्छी निष्ठा और प्रतिबद्धता है।  जौनपुर का पुराना वैभव देश और दुनिया के सामने आये, इसके भी वे हिमायती हैं।  

शिक्षकों से बात करते हुए श्री देवेंद्र सिंह ने कहा-`` पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा पूरे पूर्वांचल की इतिहास और पुरातत्व की दृष्टि से मैपिंग की जा रही है।  कोशिश है कि ऐतिहासिक जगहों की पुरानी पहचान सामने आये। इससे पूर्वांचल के सांस्कृतिक विकास में मदद मिलेगी।'' 

उन्होंने कहा कि ``जफराबाद बहुत महत्व की ऐतिहासिक जगह है। हिन्दू और बौद्ध दोनों ही धर्मों के लिए यह महत्वपूर्ण स्थान रहा है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि ७०० साल से मन हेच किला अपने जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है, लेकिन कभी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।  अब इस पवित्र जगह और सदियों तक पूर्वांचल का शौर्य स्थल रहे किले का जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए।  '' उन्होंने कहा कि ``जफराबाद और जौनपुर दोनों ही अपने अतीत को बहाल करने के लिए रोते हुए शहर हैं। अनेकानेक स्मृतियां वहां इस्लामी शासनकाल के स्थापत्यों के नीचे दबी पडी हैं।  उन्हें जानना और जन्य जाना चाहिए। जफराबाद के किले सम्बन्धी मांग पत्र उसी दिशा का एक शुरुआती प्रयास है; जिसकी सफलता कई-कई स्थलों के जीर्णोद्धार का मार्ग प्रशस्त करेगी। '' 


चित्र:  जोगलेकर वाड़ी हिंदी शाला में शिक्षक श्री राम अवतार यादव की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई कार्यक्रम। इस कार्यक्रम में जफराबाद किले के जीर्णोद्धार की मांग का समर्थन किया गया, और ज्ञापन पर दस्तखत भी किये गए।