Petition updateसत्र 2020-21 में यूपी बोर्ड द्वारा दी गई अंक रहित मार्कशीट में अंक दिए जाएं
हस्ताक्षर अभियान चलाकर मांगे अंक

Naresh ParasAgra, India

Jul 9, 2022
अंकों के लिए विद्यार्थी लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों से अपना समर्थन जुटाया। उन्होंने आगरा कलेक्ट्रेट, राजा मंडी बाजार और आगरा कॉलेज के बाहर बैनर पर हस्ताक्षर करा कर लोगों से समर्थन मांगा। हस्ताक्षर कर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को अंक मिलना बहुत जरूरी है। बिना अंकों के इनका भविष्य बेकार है। बिना अंकों के कभी भी मेरिट के पात्र नहीं हो पाएंगे। आगरा कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी इन छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि बिना मेरिट के तो यह महाविद्यालय में भी दाखिला नहीं ले पाएंगे। सरकार को इन विद्यार्थियों की ओर सोचना चाहिए। इनको अंक जरूर मिलने चाहिए। गलती बोर्ड की हो या स्कूल की इसमें विद्यार्थियों का कोई दोष नहीं है।
Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X