Обновление к петицииसत्र 2020-21 में यूपी बोर्ड द्वारा दी गई अंक रहित मार्कशीट में अंक दिए जाएं
सरकारी अफसर तथा विधायक से मांगी अंको की भीख

Naresh ParasAgra, India

7 jul 2022
अंको की मांग को लेकर विद्यार्थी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कहीं से कोई कार्यवाही न होते देख छात्राएं अंक सत्याग्रह की अनुमति लेने के लिए जिला मुख्यालय आगरा पहुंची लेकिन एडीएम सिटी अंजनी कुमार ने अनुमति देने से इंकार कर दिया। इस पर छात्राएं भावुक हो गई और जिलाधिकारी आगरा कार्यालय में ही कटोरा और ब्लैंक मार्कशीट लेकर सरकारी अफसरों से अंको की भीख मांगने लगी। इसी दौरान वहां पहुंचे विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल की गाड़ी को छात्राओं ने घेर लिया और उनसे अंको की भीख मांगी। उन्होंने सिर्फ आश्वासन देकर निकलने में ही भलाई समझी। जो भी सरकारी अथवा जनप्रतिनिधियों की गाड़ी आती छात्राएं उनको रोककर अंकों की भीख मांगने लगती। यह अद्भुत नजारा आगरा में देखने को मिला।
Скопировать ссылку
WhatsApp
Facebook
X
Эл. почта