Petition updateसत्र 2020-21 में यूपी बोर्ड द्वारा दी गई अंक रहित मार्कशीट में अंक दिए जाएं
मुख्यमंत्री दरबार में विद्यार्थियों ने लगाई अंको की गुहार

Naresh ParasAgra, India

Jul 12, 2022
शासन-प्रशासन मंत्री तथा विधायकों से अनुरोध करने और लगातार धरना प्रदर्शन करने पर भी विद्यार्थियों को अंक नहीं मिले तो आगरा से विद्यार्थियों ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर कूंच कर दिया। मुख्यमंत्री आवास पर लगे जनता दरबार में विद्यार्थियों ने अंको की गुहार लगाई। उन्होंने दरबार में बताया कि उनके साथ ज्यादती हो रही है। उनको नंबर मिलने चाहिए। बिना अंकों के कहीं भी सफलता नहीं मिलेगी। मेरिट सूची से हमेशा हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं। छात्राओं ने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उनके हित में मिशन शक्ति जैसे अभियान भी चलाए जा रहे हैं। छात्राओं ने कहा कि वह न्याय की उम्मीद में मुख्यमंत्री दरबार पहुंचे हैं। उनको न्याय मिलना चाहिए। सभी विद्यार्थियों को अंक देकर उपकार किया जाए।
Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X