पेटीशन अपडेटराजस्थान के सभी सार्वजनिक स्थल, स्कूल, कॉलेज को डिसेबल फ्रेंडली बनाएँ

हमारे देश की संसद भी दिव्यांगों के लिए अनुकूल नहीं?

Priya SharmaJaipur, भारत
9 फ़र॰ 2023

प्रिय साथियों, मुझे लगता था कि शायद स्कूल कॉलेज मॉल और अन्य सार्वजनिक जगह दिव्यांगों के अनुकूल नहीं है पर आज पता चला हमारी तो देश की संसद भी दिव्यांगों के अनुकूल नहीं है। इस रीपोर्ट के मुताबिक़ हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को राज्य सभा की पहली सीट से अंतिम सीट पर शिफ्ट किया गया क्योंकि वे एक व्हीलचेयर पर थे। 

दिव्यांगों के लिए सब कुछ उनके अनुकूल होना केवल दिव्यांगों के लिए आवश्यक नहीं है,  किसी चोटिल व्यक्ति या कोई बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति भी व्हीलचेयर का उपयोग करते हैं। वो दिन कब आयेगा जब भारत की संसद से लेकर भारत का हर स्कूल कॉलेज हर सार्वजनिक स्थान दिवांगो के लिए समावेशी बनेगा। हमारी समस्याओं को प्राथमिकता कब दी जाएगी? 

इस पेटीशन के माध्यम से मेरी आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने में मेरी मदद करते रहें!

अभी समर्थन करें
इस पेटीशन पर साइन करें
लिंक कॉपी करें
वॉट्सऐप
फ़ेसबुक
नेक्स्टडोर
ईमेल
X (एक्स)