Petition updateइससे पहले कि देर हो, झारखंड के आंगनवाड़ियों में माहवारी से जुड़ी सेवाएं अनिवार्य की जाएं

आपकी मदद से मैं इस कैंपेन को झारखंड के सुदूर इलाकों तक पहुँचा पाऊँगी

Srilekha ChakrabortyIndia
27 June 2018
सबसे पहले तो आप सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करना चाहूँगी कि आपने मेरी पेटीशन पर हस्ताक्षर किया। मुझे आप लोगों को यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरे कैंपेन ने मीडिया का ध्यान खींचा है। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने मेरे कैंपेन के बारे में विस्तृत रूप से लिखा है और मेरे विचारों को जगह दी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आपकी मदद से मैं इस कैंपेन को झारखंड के सुदूर इलाकों तक पहुँचा पाऊँगी। मेरा कैंपेन झारखंड के आंगनवाड़ियों में माहवारी से जुड़ी सेवाओं को अनिवार्य करने को लेकर है। ये आपका समर्थन है जिसकी वजह से झारखंड में मेरी मेहनत का नजीता दिखने लगा है-- अब लड़कियां, माहवारी पर बात कर रही हैं, अपनी कहानियाँ साझा कर रही हैं। महिलाओं में भी इस मुद्दे को लेकर जागरुकता बढ़ी है पर हमें अभी एक लंबा सफर तय करना है। मैंने इस मुद्दे पर झारखंड के दो बेहद संवेदनशील और जिनपर शायद ही किसी का ध्यान जाता हो, इलाके चुने हैं--चाईबासा और पाकुड़ ताकि मैं माहवारी के विषय पर और लड़कियों को सक्षम बनाने के लिए बेहतर ढंग से काम कर सकूँ। आने वाले दिनों में मैं इन दोनों इलाकों की ज़मीनी हकीकत पर एक रिपोर्ट बनाने की कोशिश करूँगी जिससे पता चलेगा कि इलाके में--लड़कियों को माहवारी से जुड़ी सेवाओं के आभाव में कैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है; इन सेवाओं के आभाव का लड़कियों पर क्या असर पड़ रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम और आप मिलकर जल्द ही इस कैंपेन को कामयाबी दिलायेंगे और लाखों लड़कियों को जागरुक करेंगे। कृपया इस पेटीशन को शेयर करें। आपका समर्थन बहुत मायने रखता है। सादर, श्रीलेखा चक्रवर्ती
Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X