"अस्थायी पार्किंग ज़ोन"

"अस्थायी पार्किंग ज़ोन"
The Issue
मुंबई के दहिसर, बोरिवली और कांदिवली जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में आम नागरिकों को बैंक, अस्पताल या पुलिस स्टेशन जैसे ज़रूरी सार्वजनिक स्थानों पर कार्यवश जाना पड़ता है। लेकिन इन स्थलों के आसपास उचित पार्किंग सुविधा का भारी अभाव है।
थोड़े समय के लिए गाड़ी बाहर खड़ी करने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा तुरंत टॉइंग या जुर्माना लगाया जाता है, जिससे आम आदमी को मानसिक और आर्थिक रूप से बहुत नुकसान होता है।
👉 यह स्थिति उस समय और भी असहज हो जाती है जब:
अस्पताल में मरीज को लाना हो
बैंक में जरूरी दस्तावेज़ जमा करवाने हों
पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवानी हो
लेकिन पार्किंग नहीं होने के कारण व्यक्ति के पास कोई विकल्प नहीं बचता, और उसे अनजाने में ‘नो- पार्किंग’ में वाहन खड़ा करना पड़ता है।
---
✊ हमारी माँग:
1. दहिसर, बोरिवली और कांदिवली के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के पास "अस्थायी पार्किंग ज़ोन" निर्धारित किए जाएं ताकि लोग 15–30 मिनट के कार्य के लिए गाड़ी सुरक्षित खड़ी कर सकें।
2. जब तक यह ज़ोन नहीं बनाए जाते, ट्रैफिक पुलिस सीधा जुर्माना लगाने की बजाय चेतावनी दे और वैकल्पिक पार्किंग की जानकारी उपलब्ध कराए।
3. BMC एवं ट्रैफिक विभाग डिजिटल मैप या सूचना बोर्ड के माध्यम से नजदीकी अधिकृत पार्किंग ज़ोन की जानकारी दें।
---
🏛️ हम यह याचिका इन विभागों को संबोधित करते हैं:
मुंबई ट्रैफिक पुलिस
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC)
महाराष्ट्र राज्य परिवहन विभाग
याचिकाकर्ता
भरत के सतीकुंवर
9

Petition updates
Share this petition
Petition created on 29 July 2025