अंतिम वर्ष के सभी छात्रो को भी जनरल प्रमोशन दिया जाए

पेटीशन बंद हो गई

यह पेटीशन 328 हस्ताक्षर जुट गई

समस्या

जिस तरह से पूरा विश्व कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के संकट से जूझ रहा है , लाखो लोग अपनी जान  गँवा चुके है , सभी सरकारे सजग हैं , और सभी तरह के संगठन और संसथान बंद हैं l विश्वविद्यालयों की बात करू तो उन्होंने अपने प्रथम एवं दृतीय वर्ष के छात्रो की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उन्हें जनरल प्रमोशन दे दिया है l केवल अंतिम वर्ष के छात्रो के परीक्षा ही निर्णय लिया गया है जिसकी कोई निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गयी है l 

एक तरफ जहाँ कोरोना का संक्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है , वहीं  दूसरी तरफ हमारे परीक्षा का समय नजदीक आता जा रहा है l वहीं अगर विश्वविद्यालय परीक्षा आयोजित करता है तो अनेको लोगो को सीधे संक्रमण का खतरा है, क्योंकि हमारे विश्वविद्यालय में लगभग 7000 बच्चे पढ़ते है जो भिन्न राज्यों  से आते है इस महामारी के दौर में उनका कह भी यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है l

सेमेस्टर के शुरुआती दौर में ही सारी कक्षाओं को स्थगित कर सभी छात्र- छात्राओं को अपने घर जाने का आदेश दे दिया गया था , किसी भी प्रकार की पढाई हमारी नहीं हुई कही कही ऑनलाइन माध्यम से क्लास लेने का प्रयास किया गया और खाना पूर्ति के रूप में केवल pdf भेज कर पल्ला झाड लिया गया l इस परिस्थिति में हमारे द्वारा परीक्षा नहीं दिया जा सकता और हमसे अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद भी सही नहीं है , इस स्थिति में मानसिक तनाव से जूझ रहे छात्रो की काउन्सलिंग भी नहीं की गयी l

हम अंतिम वर्ष के छात्र भी कोरोना की चपेट में आ सकते है l हमारे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हमें भी  जनरल प्रमोशन दिया जाए l आख़िरकार हम भी तो मनुष्य है l मै आपसे आग्रह करता हूँ की हमारी जान की कीमत समझते हुए मेरी petition पर हस्ताक्षर करें l 

 

Kushal pantपेटीशन स्टार्टर

फैसला लेने वाले

Ramesh pokhariyal
UNIVERSITY GRANT COMISSION
guru ghasidas university
www.ggu.ac.in
भूपेश बघेल

पेटीशन अपडेट