जफराबाद के मनहेच किले को पूर्वांचल का शौर्य तीर्थ बनाया जाए।  

पेटीशन बंद हो गई

यह पेटीशन 104 हस्ताक्षर जुट गई

समस्या

पूर्वांचल के जफराबाद और जौनपुर को देखें तो अंतरात्मा कराह उठती है। पुराने शहर मलबे में दबे पड़े हैं, और १३ वीं-१४ वीं सदी की इस्लामी शासन की इमारतें उन्हें अपने नीचे दबाये शान से खड़ी हैं। पुराने जफराबाद को १३२१ में जफरशाह तुगलक ने और पुराने जौनपुर को १३५९ में फिरोज शाह तग़लक़ ने पूरी तरह ध्वस्त किया। एक भी हिन्दू या बौद्ध मंदिर, महल, भवन नहीं छोड़ा। उन्हें तोड़ कर उन्हीं की सामग्री से नयी इस्लामी इमारतें तामीर कर दी गयीं। उनके पुराने नाम भी बदल दिए गए। किसी को यह भी नहीं पता कि इन नगरों के पुराने नाम क्या थे। 

दोनों ही नगरों में पुराने दिनों का एक भी स्मृति चिह्न नहीं है।  या यदि कोई हैं भी तो वे बिना किसी निशानदेही के,उपेक्षित पड़े हैं।  

यह स्थिति बदली जानी चाहिए। इस स्थिति को बदलने के लिए हम आपका आह्वान कर रहे हैं।  

स्थिति बदलने की शुरुआत जफराबाद के मनहेच किले के जीर्णोद्धार से की जा सकती है। पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान द्वारा किये गये अध्ययन इस बात का संकेत करते हैं कि जफराबाद राजा हरिश्चंद्र की पुरी थी, और मनहेच किला उस स्थान पर है जहां उनका महल था।  यह स्थान दस महाविद्याओं की उपासना से भी जुड़ा था। बताया जाता है कि बौद्ध काल में यहां एक बड़ी बौद्ध पाठशाला थी।  

इस्लामी मान्यताएं इस स्थान के पुराने महत्व को समझती हैं। किले से सट कर बनी बाबा हरमैन की दरगाह को गरीबों का  मक्का-मदीना कहा जाता है। जो मक्का-मदीना न जा सकें, वे यहां आकर वही पुण्य पा सकते हैं। यहां की दो रकात की नमाज को पांच रकात की नमाज के बराबर माना जाता है।  मुल्ला बहराम की बारादरी के बारे में भी मान्यता है कि यहां एक पीर और रहे होते तो मक्का के बदले इस स्थान की ही जियारत की जाती। ब्रह्म विद्या का इतना बड़ा केंद्र रहा था वहां।

पुराने इतिहास के पुष्ट होने का और भी इंतज़ार करें तो भी इस किले का मध्य युग का इतिहास पूरी तरह ज्ञात है और बहुत प्रेरित करने वाला है।  ११९४ में कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा किये गए हमले से लेकर १३२१ तक, जब इस किले को जफर शाह ने धूल में मिला दिया, तब तक यह किला देश का भीतरी दुर्ग कहे जाने वाले काशी क्षेत्र का मुख्य प्रतिरक्षा दुर्ग था। यहां से पश्चिमोत्तर सीमा पर बाहर से होने वाले हमलों का सामना करने के लिए आसनी ( बिजली की गति से वार करने वाले) योद्धा भेजे जाते थे। यहां पूरे पूर्वांचल के सैनिकों का जमावड़ा होता था।  

किला मिट्टी का था। इस समय पूरी तरह धूल धूसरित पड़ा है। इसका जीर्णोद्धार करके इसे पूर्वांचल का शौर्य तीर्थ बना दिया जाए, तो पूर्वांचल की सदियों-सदियों की शौर्य परंपरा को संरक्षण और सही पहचान तो मिलेगी ही, वहां से भविष्य के लिए भी रक्षा-प्रतिरक्षा के सूत्र निकलेंगे। इससे पूर्वांचल के सांस्कृतिक विकास को  भी गति मिलेगी। और दबे पड़े दोनों पुराने नगरों के जीर्णोद्धार की भी शुरुआत हो जाएगी।   

 

avatar of the starter
पूर्वांचल विकास प्रतिष्ठान  मुंबई पेटीशन स्टार्टरपूर्वांचल और देश के दूसरे प्रवास-प्रव्रजन प्रभावित इलाकों के आर्थिक-औद्योगिक विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक बदलाव का मंच

फैसला लेने वाले

श्री योगी आदित्यनाथ
माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश

पेटीशन अपडेट