पेटीशन अपडेट#SaveBuxwahaForest: हीरों की खदान के लिए सरकार की 2​.​15 लाख पेड़ों को हटाने की योजनाबक्सवाहा जंगल को बचाने की दिशा में बड़ी खबर
Aniket MishraChhatarpur, भारत
31 जन॰ 2022

बक्सवाहा जंगल के दोस्तों को नमस्कार,

आप सभी का आभार कि आपने बक्सवाहा जंगल को बचाने के लिए इस डिजिटल मुहिम में अपना सहयोग दिया। मुझे पेटीशन के 1.1 लाख+ समर्थकों से बताते हुए खुशी हो रही है कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक बक्सवाहा जंगल में आवंटित हीरा खदान के उत्खनन पर रोक बरकरार रखी है। अगर हम मिलकर इसे 1.1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख लोगों की मुहिम बना दें तो हमारा बक्सवाहा जंगल वापस से मीडिया व सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाएगा। इसके लिए आपको बस एक क्लिक करना है।

ये बटन दबाएं
और 10 सेकंड में बक्सवाहा बचाओ का स्पेशल कैंपेन संदेश अपने सभी WhatsApp Groups और दोस्तों को भेजें।

या

ये लिंक दबाकर कृपया इस पेटीशन को जितने लोगों से हो सके शेयर कर के बक्सवाहा जंगल की आवाज़ बनें।

हमें हार हाल में अपने जंगलों, पे़ड़ों और जीव-जंतुओं की रक्षा करनी होगी। हीरे के लिए जंगल बर्बाद हुआ तो ये ना केवल हमारे लिए बल्कि हमारी आने वाली पीढियों के लिए भी एक त्रासदी होगी।

प्रयास रहेगा कि आपको पेटीशन से जुड़े सारे अपडेट मेल के ज़रिए प्राप्त होते रहें, कृपया अपना मेल ज़रूर चेक करें।

बहुत धन्यवाद,
अनिकेत मिश्रा

अभी समर्थन करें
इस पेटीशन पर साइन करें
लिंक कॉपी करें
वॉट्सऐप
फ़ेसबुक
नेक्स्टडोर
ईमेल
X (एक्स)