
बक्सवाहा जंगलों के प्रति, उनके संरक्षण के लिए जब लोगों की प्रतिक्रिया इंटरनेट पर देखते है तो मन को एक प्रसन्नता का अनुभव होता है और ये महसूस होता है कि आज भी लोगो मे पूंजीवाद से ज्यादा प्रकृतिवाद की भावना दिल मे जीवित हैं।
जब हमनें बक्सवाहा जंगल के सवा दो लाख वृक्षो को बचाने के लिए ऑनलाइन पेटीशन शुरू की, एक प्रयास किया था तो सोचा न था कि 1 लाख लोगों का समर्थन मिलेगा और लोग इतना बढ़ चढ़ के आएंगे हमारी धरती माता को बचाने के लिए।
परंतु सभी ने हमारा साथ दिया, हमे प्रोत्साहित किया और अपने कर्तव्य में कार्यऋत रहने का बल दिया
जिसके लिये हम आप सभी के आभारी रहेंगे और तहे दिल से शुक्र अदा करते है।
हमे जिस तरह की प्रतिक्रिया इंटरनेट के जरिये देखने को मिल रही हैं जितना जोश ऑनलाइन देखने को मिलता है उतना बक्सवाहा के ज़मीनी स्तर पर नही देखा जा रहा है जिसके कुछ वजह भी है -
जैसे कि जब इस मुद्दे ने गर्मी पकड़ी थी लोगो के बीच उछाल लिया था वह समय लौकडाउन था जिस कारण कोई घर से बाहर नही निकल पाया और घर रह कर ही लोगो ने अपने फ़ोन कंप्यूटर से इंटरनेट के जरिये इस मुद्दे को बनाये रखा। जिसके लिये सभी की प्रशंसा करता हूँ कि लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया और कोरोना को फैलने से रोका।
एक और वजह हो सकती हैं हमारी सरकार का रवैया, यहाँ एक चीज गौर करने वाली यह हैं कि जहाँ हमारे स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचारों में भी यहाँ की खबर पहुँच चुकी है जब ये मुद्दा अंतरराष्ट्रीय हो चुका है उसके बाद भी हमारी सरकारें मोन धारण किये हुये है, किसी सरकारी नुमाइंदे के मुंह से एक लफ्ज भी नही निकला और ऐसा तो मुमकिन हैं नही की सरकार को इस बारे में खबर न हो तो फिर क्या वजह हैं इस चुप्पी की?
एक और वजह है लोगो को दिया जाने वाले व्यवसाय, सड़क, विकास का लालच जो केवल एक मृगतृष्णा से अधिक कुछ नहीं है।
आज यह मुद्दा जोर पकड़े हुए हैं और इसे ठंडा नही होने दिया जा सकता वरना परिणाम हमे स्वयं को ही भुगतना पड़ेगा यह निश्चित हैं, हम अपने पूरे जोश में पूरा बल लगा कर अपनी राह पर अग्रसर रहेंगे जिसके लिए आप सभी का साथ चाहिये।
आप सभी change.org/BuxwahaBachao
इस लिंक पर जा के हस्ताक्षर कर हमे सहियोग प्रदान करे और ट्विटर पर #savebuxwaha को ट्रेंडिंग कराने में हमारी मद्द करें।
अगर आप हमारे साथ जुड़कर बक्सवाहा को बचाने मे हमारी इस मुहीम में सहभागी बनना चाहते है एवं अधिक जानकारी हेतु आप हमें नीचे दिए हुए ई-मेल पर संपर्क कर सकते है।
Email :- aniketmishraishu0804@gmail.com