बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के गांव पंचायत फाग में जनता पुस्तकालय खुलना चाहिए।

समस्या

आखिर क्यों???
किसी भी समाज की तरक्की के लिए शिक्षा एक बहुत ही जरूरी वस्तु है । शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा वह उतना ही दहाड़ेगा । ऐसा हमारे सभी महापुरुषों का मानना है ।
ऐसे में शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन के लिए पुस्तकालय का होना बहुत जरूरी है ।
जी हां ,
प्राचीन काल से बिहार अपनी शिक्षा ज्ञान के लिए जाना जाता है । हम सभी बिहारियों को इस बात पर गर्व है कि विश्व की सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय नालंदा और उसकी पुस्तकालय हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है।
मैं और मेरे जैसे तमाम लोग जो हमारे ग्राम पंचायत फाग के निवासी हैं । हम सभी लोग चाहते हैं कि हमारे ग्राम पंचायत फाग में एक पुस्तकालय हो, उसमें पठन-पाठन की सुविधा हो , और भी जरूरी एवं मूलभूत सुविधाएं हो , ताकि लोग वहां पर पढ़ सकें और अपने ज्ञान को बढ़ा सकें । इससे शिक्षा का प्रचार प्रसार होगा और एक सभ्य, शिक्षित और बुद्धिजीवी समाज का निर्माण होगा । इसके लिए मैं तमाम माननीय मुखिया, जिला परिषद, विधायक, विधानपरिषद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सांसद, पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री से यह मांग करता हूं कि हमारे ग्राम पंचायत फाग में एक जनता पुस्तकालय का प्रावधान किया जाए और उसकी सुविधा तमाम ग्राम पंचायत वासियों को मिले ।
हमारे गांव में एक पुस्तकालय था जो करीब चालीस साल पहले से बंद है हम सभी पंचायत वासियों को अपने क्षेत्र के युवाओं के शैक्षणिक विकास के लिए एक पुस्तकालय खोलकर उसमें पठन-पाठन की व्यवस्था करने के लिए प्रतिबद्ध हैं
पुस्तकालय की उपलब्धता से हमारे गांव पंचायत के सभी नौजवान वहां पर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे ताकि वे अपने घर को सबल बना सके और हमारे गांव पंचायत का नाम देश में ऊंचा कर सकें ।पुस्तकालय के होने से सबसे बड़ा फायदा उन तमाम छात्रों नौजवानों युवाओं को होगा जो घर से इतने सक्षम नहीं हैं कि कहीं और शहर में जाकर अच्छी पढ़ाई कर सकें । उन तमाम गरीब घर के छात्रों के लिए उसका ले जीवनदायिनी का काम करेगा।
मैं तमाम लोगों से हाथ जोड़कर यह सभी ने विनती करता हूं कि हमारे इस मुहिम को समर्थन दें ज्यादा ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि तमाम जनप्रतिनिधियों तक हमारी आवाज पहुंच सके और हमारे गांव में हमारे पंचायत में एक जनता पुस्तकालय का निर्माण साकार हो सके।
जय हिंद जय फाग पंचायत
इस पेटीशन को शेयर करें, लिंक यह रहा,
https://chng.it/hsTtC8jhkf
आपकी पेटीशन पर साइन करने वालों का ईमेल उन तमाम लोगों को मिलेगा, जिसको यह पेटीशन संबोधित किया गया है।
इस पेटीशन पर आपके समर्थन और हस्ताक्षर से इसकी सुचना माननीय मुखिया, जिला परिषद, विधायक, विधानपरिषद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सांसद, पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सब को मिलेगा।
इससे हमें अपने मिशन में जल्दी सफलता मिलेगी।
आप अपने सभी साथियों से इसको शेयर करवाइए।

कामयाबी

इस पेटीशन को शेयर करें
फैसला लेने वाले
पेटीशन अपडेट
पेटीशन को शेयर करें
12 जुलाई 2022 पर पेटीशन बनाई गई