Message aux signatairesदिल्ली के Care Leaver और पूर्ण अनाथ युवाओं को कानूनी मान्यता वाला एकीकृत सत्यापन पत्र मिले

बड़ी जीत! दिल्ली सरकार ने केयर लीवर और पूर्ण अनाथ युवाओं के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

Vishalmridul MandalInde
31 mars 2026

आप सभी के अभियान और समर्थन की बदौलत हमें यह ऐतिहासिक जीत मिली है!

 

दिल्ली सरकार ने औपचारिक रूप से केयर लीवर (Care Leaver) और पूर्ण अनाथ युवाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सरकार की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए जा रहे हैं, जिससे हमारे समुदाय के युवाओं को कानूनी मान्यता और आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

यह आप सभी की आवाज़ की ताकत है। लाखों हस्ताक्षरकर्ताओं के समर्थन ने इस बदलाव को संभव बनाया।

 

अब आगे क्या करना है?

 

1. इस अपडेट को अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा करें ताकि जरूरतमंद हर युवा को इसका लाभ मिल सके।

2. जिन युवाओं को प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, वे संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

 

आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। साथ मिलकर हमने यह बदलाव ला दिखाया!

 

धन्यवाद।

Copier le lien
Facebook
WhatsApp
X
E-mail