हमारी आगे की रणनीति #PeriodsKiShiksha


हेलो दोस्तों, मैं आशा करती हूँ कि इस वैश्विक महामारी के बीच आप सब सुरक्षित और स्वस्थ होंगे और अपना ख़्याल रख रहे होंगे। पिछले कुछ महीने मेरे लिए भी बहुत सारे संघर्षों से भरे थे।
कोरोना के बाद से ज़मीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं और आजीविका के संदर्भ में कई लोगों ने मुश्किल समय काटा, अभी भी काट रहे हैं। मैं आप सबसे क्षमा चाहती हूँ कि पेटीशन पर अपडेट नहीं पोस्ट कर पाई। पर मेरे अभियान को मैंने एक पल के लिए भी छोड़ा नहीं था। बल्कि मार्च के महीने से ही मैं ग्राउंड पर थी और समुदायों के साथ पब्लिक हेल्थ के मुद्दे पर सक्रीय थी।
ज़मीनी स्तर पर काम करने के अपने अनुभव के आधार पर कह सकती हूँ कि कोरोना की वजह से साफ़-सफ़ाई, स्वास्थ्य पर एक बहस तो छिड़ी ही है। पर अभी भी इस बहस में माहवारी के संदर्भ में स्वास्थ्य और स्वच्छता की बात ग़ायब है। मेरी समझ से यह भी एक प्राथमिकता होनी चाहिए।
अगले कुछ महीने मेरा प्रयास रहेगा कि सरकार की माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता भी सरकार की प्राथमिकता बने। मैं सभी स्टेकहोल्डर से साथ मिलकर प्रयास करूँगी कि झारखंड की महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों की रक्षा हो।
अगले कुछ दिनों में हो सकता है कि कैंपेन को लेकर मैं आपसे राय मशवरा करूँ, आपकी सहायता माँगूँ। इस अभियान की शुरुआत से ही आप सभी मेरी ताक़त रहे हैं। हमेशा की तरह मैं आप पर निर्भर करूँगी ताकि #PeriodsKiShiksha रुके नहीं बल्कि आगे बढ़ती रहे।
P.S: पिछले साल के एक सेशन के दौरन लिए गए एक फोटो शेयर कर रही हूँ. आशा की जिए गाह के जल्दी हैं गाओं में जा के और सेशंस लेना शुरु कर पाउ