मासूम बच्चों को मौत से बचाऐंं !!!

पेटीशन बंद हो गई

यह पेटीशन 150 हस्ताक्षर जुट गई

समस्या

मीडिया के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार यानी एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) की वजह से अब तक 150 से ज़्यादा मासूम बच्चों ने अपनी जान गंवा दी है। 
 
पहले भी इस बीमारी ने माता-पिता से उनके कलेजे के टुकड़ों को छीना है, बिहार और उत्तर प्रदेश के अस्पताल जिसके गवाह बनते आए हैं।
 
मुजफ्फरपुर की घटना के बाद सोशल मीडिया पर हर किसी ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है। लेकिन Facebook और Twitter पर लिख देने से एक नागरिक के रूप में हमारी ज़िम्मेदारी समाप्त नहीं होती है। 

ऐक बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था इन मासूमों का अधिकार है। एक ज़िम्मेदार भारतीय होने के नाते आप उनका अधिकार मांग सकते हैं। 

इस बीमारी से लड़ने व बच्चों को भविष्य मे बचाने के लिए निम्न सुझावो पर हम बिहार सरकार व केंद्र सरकार से तुरंत कायवाही चाहते हैं।
मैं आप सबसे अनुरोध करता हूँ कि मेरी पेटीशन पर हस्ताक्षर करें और मांग करें कि सरकार दिशा निर्देश दे और सुनिश्चित करे:
1. बच्चों को रात में खाली पेट न सोने देना, उनको कुपोषण से बचाना
2. लीची के सेवन से पड़ने वाले प्रभावों को लेकर माता-पिता में जागरुकता
3. प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में बच्चों का ग्लूकोज़ लेवल नापने के लिए ग्लूकोमीटर की पर्याप्त व्यवस्था और निरन्तर बच्चों की जांच

बच्चों का जीवन बचाने के लिए आपकी सहायता से ये पेटीशन एक जन अभियान का रूप ले सकती है, जिससे आप जैसे लाखों लोग जुड़कर स्वास्थ्य व्यवस्था में एक निर्णायक बदलाव ला सकते हैं।

 

avatar of the starter
Jagmohan Dhapolaपेटीशन स्टार्टरI am a social activist.

फैसला लेने वाले

अजय निशाद , सांसद(मुजफ्फरपुर)
Mobile: 9013869973 ,. Twitter: @NishadSri
मंगल पांडे , सवास्थ्य मंत्री(बिहार)
Mobile: 9470034488. , Twetter: @mangalpandeybjp

पेटीशन अपडेट