Bhavya SinghDelhi, India

17 jul 2018
प्यारे दिल्लीवासियों,
मैंने भव्या सिंह की पेटीशन--जो दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के आसपास डार्क स्पॉट की समस्या को लेकर थी, उसका संज्ञान लिया है। ये बेहद दुखद है कि उन्हें लाइट ना होने के कारण मेट्रो स्टेशन के पास एक अप्रिय घटना का सामना करना पड़ा। मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूँ कि महिला सुरक्षा, हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है, जिससे हम कभी समझौता नहीं करेंगे।
मेट्रो स्टेशनों के बाहर आप असुरक्षित ना महसूस करें इसके लिये हम ये कदम उठाने वाले हैं-
1. मेट्रो स्टेशनों के आसपास मौैजूद डार्क स्पॉट पर केंद्रित एक सर्वे को कमीशन किया जाएगा।
2. इस सर्वे के माध्यम से दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के 1 किलोमीटर के दायरे में मौजूद सभी डार्क स्पॉट को चिन्हित कर वहाँ लाइट लगाने का काम किया जाएगा।
3. पिछले सर्वे में चिन्हित किए गए डार्क स्पॉट की स्थिति को रिव्यू किया जाएगा।
4. जिन डार्क स्पॉट पर अभी तक काम नहीं हुआ, वहाँ रोशनी की पूरी व्यवस्था की जाएगी।
दिल्ली का लोक निर्माण विभाग मंत्री होने के नाते मैं सुनिश्चित करूँगा कि दिल्ली की गलियां और सड़कें रोशन हों #LightUpDelhi ताकि दिल्ली में आपको डर नहीं, सुरक्षा का एहसास हो।
धन्यवाद,
सत्येंद्र जैन
मंत्री, लोक निर्माण विभाग
दिल्ली सरकार

Salin tautan
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X