Respecting Dietary Choices: Ensuring Separate Utensils and Cooking for Vegetarian Food

160

Let’s get to 200 signatures!
Petitions with 1,000+ supporters are 5x more likely to win!

The Issue

(English version below)

यह संदेश मांसाहारी भोजन का विरोध नहीं है। यह केवल एक विनम्र अनुरोध है कि शाकाहारी भोजन पकाने और परोसने के लिए अलग बर्तनों और अलग स्थान की व्यवस्था की जाए। इसका उद्देश्य उन लोगों की सहजता, समावेश और गरिमा सुनिश्चित करना है जो सांस्कृतिक, नैतिक या व्यक्तिगत कारणों से सख्त शाकाहारी जीवनशैली का पालन करते हैं।

मैं एक शोध छात्र हूं और भविष्य में शोध के क्षेत्र में कार्य करने की दिशा में अग्रसर हूं। मेरी शैक्षणिक ज़िम्मेदारियाँ मुझे अक्सर अलग-अलग जगहों पर आयोजित सम्मेलनों, कार्यशालाओं और सेमिनारों में भाग लेने के लिए यात्रा करने की माँग करती हैं। मैं पूर्ण रूप से शाकाहारी हूं, और मेरे लिए इस भोजन व्यवस्था को बनाए रखना केवल मेरे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि मेरी मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज़रूरी है।

दुर्भाग्यवश, कई संस्थानों में शाकाहारी भोजन तैयार करने के लिए विशेष संसाधन या अलग व्यवस्थाएँ नहीं होतीं। अक्सर वही बर्तन और जगह मांसाहारी भोजन के लिए भी उपयोग की जाती है। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के बीच इस स्पष्ट विभाजन की कमी से उन लोगों की असहजता और आत्मविश्वास प्रभावित होता है जो सख्त शाकाहारी जीवनशैली का पालन करते हैं।

यह याचिका केवल हमारे संस्थान की नहीं है — ऐसी स्थिति कई और स्थानों पर, जैसे सम्मेलनों, कार्यशालाओं और शैक्षणिक आयोजनों में भी देखी जाती है।
हर वह व्यक्ति जो शाकाहारी भोजन करता है, उसे यह भरोसा, सम्मान और सहजता मिलनी चाहिए कि उसका भोजन पूरी तरह शाकाहारी है और उसमें मांसाहारी सामग्री की कोई मिलावट नहीं है।
शाकाहार केवल एक भोजन विकल्प नहीं है, बल्कि यह मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा है — जैसा कि कई शोधों में सिद्ध किया गया है।

इसलिए, मैं सभी संबंधित संस्थानों से यह निवेदन करता हूं कि वे शाकाहारी भोजन पकाने और परोसने के लिए अलग और स्पष्ट रूप से चिन्हित स्थानों की व्यवस्था करें, और उसके लिए अलग बर्तनों का प्रयोग सुनिश्चित करें।

आइए हम सब मिलकर हर व्यक्ति की आहार संबंधी मान्यताओं का सम्मान करें और एक समावेशी, संवेदनशील और सम्मानजनक भोजन अनुभव को सभी के लिए संभव बनाएं। कृपया इस याचिका पर हस्ताक्षर करें और इसे दूसरों के साथ साझा करें, ताकि यह ज़रूरी बदलाव लाया जा सके।

(English version)

This is not about challenging non-vegetarian diets. It is a respectful request for the use of separate utensils and designated areas for cooking and serving vegetarian food. The goal is to ensure comfort, inclusivity, and dignity for those who follow a strict vegetarian lifestyle due to cultural, ethical, or personal reasons.

As a current research student and future researcher, my academic commitments require me to travel frequently, attending conferences, workshops, and seminars at various locations. I follow a pure vegetarian diet, and maintaining this diet is essential not just for my physical health, but also for my emotional well-being. Unfortunately, many institutions, including my institute, do not exclusively dedicate resources to vegetarian food preparation; the same utensils may be used to cook and serve non-vegetarian dishes. This lack of a defined boundary between vegetarian and non-vegetarian food can erode the comfort and confidence of anyone following a strict vegetarian regimen.

This petition is not solely about our institute - this condition is echoed in venues including conferences, workshops, and seminars. Everyone who follows a vegetarian diet should feel safe, respected, and comfortable while eating—knowing with confidence that their food is completely vegetarian and hasn’t been mixed with non-vegetarian items. Vegetarianism is not just a choice in a lifestyle but also an integral part of emotional and mental well-being, as studies have demonstrated.

Therefore, I am urging all relevant institutions to implement separate and clearly marked areas for vegetarian food preparation, including the usage of dedicated utensils. Let us work together to respect each individual's dietary choices by making a comprehensive and considerate food experience accessible to everyone. Please sign and share this petition to encourage these important changes.

avatar of the starter
Study MaterialPetition Starter

Petition Updates