Justice for Disabled Employee: Wage Theft & Harassment by Loans4Wish (Myzeon Ventures )

484

Let’s get to 500 signatures!
Petitions with 1,000+ supporters are 5x more likely to win!
Recent signers:
Soumyajit and 19 others have signed recently.

The Issue

मैं दीपक भाटी हूं, एक शारीरिक रूप से विकलांग युवक (एक हाथ और एक पैर ही कार्य करता है)। मैंने Loans4Wish (Myzeon Ventures Pvt. Ltd.) में 6 महीने तक काम किया। मेहनत, ईमानदारी और पूरे समय काम करने के बावजूद मुझे मानसिक उत्पीड़न, विकलांगता पर अपमानजनक टिप्पणियाँ और बिना नोटिस निकाले जाने जैसी अमानवीय परिस्थितियों से गुज़रना पड़ा।

 

मेरी salary 27 दिन की(₹16,650) और फरवरी का ₹7,000 incentive total =23650 आज तक रोका हुआ है — जो Payment of Wages Act, 1936 का सीधा उल्लंघन है।

 

जब मैंने LinkedIn पर अपनी आवाज़ उठाई, तो:

 

मुझे 22 अप्रैल को ऑफिस बुलाकर टीम हेड शुभांत सिंह द्वारा गालियाँ दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई उस मीटिंग में फ्लोर हेड सत्या सर, फ्लोर मैनेजर अंकित सर एवं Hr. ऋषभ मौजूद थे लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई

 

इसके बाद 23 अप्रैल को फिर से ऑफिस बुलाया गया ये कहकर कि डायरेक्टर आपसे बात करना चाहते हैं।

 

लेकिन डायरेक्टर अनिल मौर्या ने मेरी विकलांगता का मज़ाक उड़ाया और कहा:

 

> “तुम दिमाग से भी विकलांग हो।”

 

और 

 

> "तुम फिर से लिंकडिन पर पोस्ट करो और उसमें लिखो कि मेरे पास पैसे नहीं हैं में भूखा हूं फिर देखो लोग तुमसे ये बोलेंगे कि मर जाओ जिंदा क्यों हो।"

 

फिर बोले:

 

> “तुम जैसे लोगों को तो हम पेंशन दे देते हैं, पोस्ट करोगे तो मैं खुद दिलाऊंगा।”

 

और आख़िर में धमकी दी गई:

 

> “Police को बुला कर अंदर करवा सकता सकता हूँ, Labour Court जाना है तो address दे देता हूँ।”

 

 

मेरे पास Audio Proofs, Screenshots, Timeline जैसे सभी साक्ष्य मौजूद हैं।

मैंने Labour Court में शिकायत दर्ज की है लेकिन वहां से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और अब मैं NCPEDP से संपर्क में हूं।

 

 

---

 

हमारी माँग:

 

1. Loans4Wish और Myzeon Ventures Pvt. Ltd. पर उचित कानूनी कार्रवाई हो।

 

 

2. विकलांगता के आधार पर भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न करने वाले सभी अफसरों पर कार्यवाही हो।

 

 

3. मेरी रोकी गई Salary और Incentive तुरंत दी जाएं।

 

 

4. ऐसी घटनाएं दोबारा किसी भी दिव्यांग के साथ ना हों — इसके लिए सख़्त Workplace Disability Policy लागू की जाए।

 

 

 

 

---

 

आपसे निवेदन है:

इस petition को sign करें, share करें और आवाज़ बनें — ताकि कोई और दीपक यूं अपमानित न हो।

 

#JusticeForDisabled #DisabilityRights #WageTheft #WorkplaceHarassment #SupportDeepak #EqualRights

 

 

---

avatar of the starter
Deepak bhatiPetition Starter

Petition Updates