Petition updateImplement mandatory thalassemia minor testing before marriage

Received SAMMAN PRATIK from Sri Ganganagar, Rajasthan.

Yashdev BahlMumbai, India
Jun 12, 2026

थैलेसीमिया अवेयरनेस सोसायटी, श्रीगंगानगर एवं सांझी सेवा सरबत दा भला, श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान प्रतीक समारोह

समाज सेवा, मानव कल्याण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सम्मानित समाजसेवी श्री यशदेव बहल जी को “सम्मान प्रतीक” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर थैलेसीमिया अवेयरनेस सोसायटी, श्रीगंगानगर एवं सांझी सेवा सरबत दा भला, श्रीगंगानगर के पदाधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रजनेश बहल (प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया अरोड़ा-खत्री पंजाबी कम्युनिटी, राजस्थान),सिमरजीत सिंह मरवाह (प्रदेश महासचिव, राजस्थान), नरेश धींगड़ा ( उपाध्यक्ष,थैलेसीमिया अवेयरनेस सोसायटी, श्रीगंगानगर  राजस्थान), जगतार सिंह गिल ( सचिव,थैलेसीमिया अवेयरनेस सोसायटी, श्रीगंगानगर  राजस्थान), बी. एल. गोयल (संरक्षक,थैलेसीमिया अवेयरनेस सोसायटी, श्रीगंगानगर )  सहित अन्य सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया।

सभी पदाधिकारियों ने श्री यशदेव बहल जी के समाजहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान प्रतीक भेंट किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समाज सेवा के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

यह सम्मान समारोह समाज में सेवा, सहयोग, भाईचारे एवं मानवता की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

श्री यशदेव बहल जी को सम्मान प्रतीक प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Copy link
WhatsApp
Facebook
Nextdoor
Email
X